Gautam Adani

फोटो: News 18

वॉरेन बफेट को पीछे छोड़कर गौतम अडानी बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति

फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक, शुक्रवार को वॉरेन बफेट की कुल संपत्ति 121.7 अरब डॉलर थी। बफेट 91 साल के हैं। फोर्ब्स ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अडानी की अनुमानित 123.7 अरब डॉलर की संपत्ति उन्हें भारत का सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Gautam Adani, overtakes warren buffett, richest person

Courtesy: NDTV Hindi