डिज्नीलैड घूमने के लिए प्लाज्मा डोनेट करती है ये लड़की
अमेरिका के ओरलैंडो में रहने वाली लिज़ ग्रैमलिच को डिज्नीलैंड घूमने का ऐसा शौक चढ़ा है कि पैसे जुटाने के लिए वो हर सप्ताह प्लाज्मा डोनेट करती है। खास बात है कि हर सप्ताह दो बार प्लाजमा डोनेट कर मात्र दो घंटे में वो 52 हजार रुपये कमा लेती है। दरअसल लिज़ ने न्यू ईयर रेजोल्यूशन लिया है कि वो सभी डिज्नीलैंड घूमेगी। इस शौक को पूरा करने के लिए प्लाज्मा डोनेट कर वो पैसे इकट्ठा कर रही है।
Tags: Disneyland, Tourism, Plasma Donation
Courtesy: News 18 Hindi
गिरफ़्तार हुआ प्लाज्मा की कालाबाज़ारी करने वाला साहिल
उत्तर प्रदेश के नोयडा में प्लाज्मा की कालाबाजारी करने वाले साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक यूनिट प्लाज्मा भी बरामद किया है। आरोपी लैब से कम दाम पर प्लाजमा लेकर ज़रूरतमंंदों को 30-32 हजार में बेचता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है। इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा पुलिस दो आरोपियो को प्लाजमा तस्करी के लिए गिरफ्तार कर चुकी है।
Tags: Plasma, Plasma Donation, Black market, Noida
Courtesy: Falana Dikhana
इस वेवसाईट पर मिलेंगे आक्सीजन सिलेंडर और प्लाज्मा डोनर
दिल्ली के एक आईएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने प्लाज्मा वैन को लांच किया है। अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो तो उसे अब प्लाज्मा या फिर आक्सीजन नहीं ढूँढना पड़ेगा। इस वेबसाईट के जरिए आपको प्लाज्मा डोनर और आक्सीजन सिंलेडर आसानी से मिल जायेंगे।। आपको केवल इस वेबसाईट में दी गई जानकारी को भरना होगा। (http://unitedbyblood.com) पर जानकारी डालते है ये वेबसाइट आपके एरिया को खुद सेलेक्ट करके आपके इलाके में प्लाज्मा डोनर का नाम और उसका पता भी बता देगी।
Tags: Coronavirus, Plasma Donation, oxygen cylinders, oxygen, IAS Officer
Courtesy: Jagarn News