Srikant Tyagi

फोटो: Jagran

श्रीकांत त्यागी मामले में पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, छह हुए सस्पेंड

नोएडा की सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में ढिलाई बरतने वाले छह पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। वहीं महिला की सुरक्षा के मद्देनजर उसे दो सुरक्षाकर्मी भी मुहैया कराए गए है। आरोप है कि उसने महिला के साथ अभद्र भाषा और व्यवहार किया था।

सोम, 08 अगस्त 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Srikant Tyagi, BJP, UP Police, Gangster Act

Courtesy: NDTV News

Srikant Tyagi

फोटो: BD News

श्रीकांत की लोकेशन के बारे में हुआ खुलासा, बार बार ऑन हो रहा है फोन

नोएडा सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश पता चली है। पुलिस उसे ढूंढते हुए पहुंची मगर वो फरार हो चुका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होगा। माना जा रहा है कि वो अपने दो अन्य फोन के जरिए अपने वकील व सहयोगियों से संपर्क साध रहा है। श्रीकांत को पकड़ने के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में टीमें लगी हुई है।

सोम, 08 अगस्त 2022 - 06:05 PM / by रितिका

Tags: Noida, Srikant Tyagi, UP Police

Courtesy: AajTak

Srikant Tyagi

फोटो: Zee News

श्रीकांत त्यागी हुआ फरार घोषित, पुलिस ने लगाया 25 हजार का इनाम

नोएडा सोसायटी कांड के आरोपी श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी सोसायटी में उसके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भी अगस्त आठ को गिरा दिया गया है। श्रीकांत को ढूंढने में अब सिर्फ पुलिस की टीमें नहीं बल्कि स्पेशल टास्क फोर्स भी लगी हुई है। जांच में श्रीकांत का फोन हरिद्वार में ऑन हुआ बताया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि श्रीकांत जल्द ही उनकी गिरफ्त में होगा।

सोम, 08 अगस्त 2022 - 04:50 PM / by रितिका

Tags: Srikant Tyagi, Noida case, UP Police, stf

Courtesy: AajTak

Srikant Tyagi

फोटो: Aaj ki News

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के खिालफ एक और एफआईआर हुई दर्ज

नोएडा में एक महिला को धमकाने और गुंडागर्दी करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें लगातार बढ़ते जा रहे है। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ फिर से एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यूपी पुलिस श्रीकांत की दो गाड़ियों को जब्त कर चुकी है। इन गाड़ियों से मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा था। अगस्त छह को नोएडा एडीसीपी रणविजय ने बताया कि श्रीकांत के करीबियों से पूछताछ हुई है। 

रवि, 07 अगस्त 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: BJP, Srikant Tyagi, Noida, UP Police

Courtesy: ABP Live

Yogi Adityanath

फोटो: Lokmat

लुलु विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुलाई 18 को लुलु मॉल का जिक्र करते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। योगी ने कहा कि नया मॉल राजनीति का अड्डा बन गया है। योगी ने कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर निर्देश जारी किए है। बैठक में मंडल, रेंज, जोन, जनपद में तनात वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Yogi Adityanath, UP Police, UP government

Courtesy: ABP Live

Mohammad Zubair

फोटो: The News Minute

मोहम्मद जुबैर को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

उत्तर प्रदेश पुलिस फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर के खिलाफ दायर की गई एफआईआर में किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकेगी। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 18 को आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने पांच मामलों में संरक्षण दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 20 को सुनवाई की बात कही है। तबतक पुलिस को कार्रवाई ना करने के आदेश दिए है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को नोटिस भी जारी किया है।
 

सोम, 18 जुलाई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Mohammad Zubair, Supreme Court, UP Police, Uttar Pradesh

Courtesy: ndtv

UP Police

फोटो:Newstrack

उत्तर प्रदेश में हुए 11 आईपीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में जुलाई 17 को योगी सरकार ने 11 अफसरों के तबादले कर दिए है। योगी सरकरा ने एसपी कन्नौज राजेश श्रीवास्तव को पद से हटा दिया है। राजेश को किसी जगह नियुक्ति नहीं मिली है। कुंवर अनुपम सिंह को एसपी कन्नौज बनाया गया है। बीके मौर्या डीजी लॉजिस्टिक्स के पद पर तैनात किए गए है। अनुपम कुलश्रेष्ठ को एडीजी ट्रैफिक बनाया है। शफीक अहमद को पीटीसी सीतापुर से हटाकर वेटिंग में डाला गया है।
 

रवि, 17 जुलाई 2022 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, UP government, UP Police

Courtesy: AajTak News

Mohammed Zubair

फोटो: Jansatta

यूपी सरकार ने मोहम्मद जुबैर के मामलों की जांच के लिए बनाई एसआईटी

उत्तर प्रदेश में ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर से संबंधित मामलों की जांच अब एसआईटी करेगी। योगी सरकार ने आईजी प्रीतिंदर सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। जुबैर के खिलाफ सीतापुर, लखीनपुर खीरी, हाथरस और मुजफ्फरनगर में मामले दर्ज है। जुबैर न्यायिक हिरासत में है जहां उनकी जमानत याचिका पर जुलाई 13 को सुनवाई होगी। बता दें कि जुबैर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, UP Police, SIT, UP government

Courtesy: ABP Live

UP Violence protest

फोटो: Tribune India

हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में 255 लोग हुए अरेस्ट, नौ जिलों में 13 एफआईआर

पूर्व भाजपा नेता नुपूर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में उत्तर प्रदेश समेत तीन राज्यों में हिंसा भड़कने की घटनाएं हुई है। यूपी में अबतक कुल 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां कुल नौ जिलों में 13 एफआईआर हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में 53 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। झारखंड में भी पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है। ऐहतियात के तौर पर रांजी में इंटरनेट सेवाएं भी नहीं चलेंगी।

रवि, 12 जून 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: UP Police, UP government, UP Violence, Nupur Sharma

Courtesy: AajTak News

UP MLC Parvez Ali

फोटो: Koo

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर सपा नेताओं को दी मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा विधानसभा के 5 बार के विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता महबूब अली और उनके बेटे परवेज अली को फोन पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। दोनों को अज्ञात नंबर से हत्या की धमकी दी गई है। इसके बाद अमरोहा कोतवाली में परवेज अली ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रवि, 12 जून 2022 - 09:40 AM / by रितिका

Tags: Amroha, Lawrence Bishnoi gang, UP MLC, UP Police

Courtesy: AajTak News