UP Election 2022

फोटो: TV9 Bharatvarsh

यूपी चुनाव: सातवें और आखिरी चरण में 54 सीटों पर आज जारी है मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में मार्च 7 को चंदौली, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, सोनभद्र और वाराणसी में मतदान जारी है। इस चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग होनी है। 54 विधानसभा क्षेत्रों में 613 प्रत्याशी हैं, इनमें से 75 महिला प्रत्याशी हैं। इन 613 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

सोम, 07 मार्च 2022 - 12:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: up election 2022, 7th phase, voting, polling booth

Courtesy: Jagran

Manipur Election

फोटो: TV9 Bharatvarsh

मणिपुर में पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग जारी

मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में चुनाव हो रहे हैं। फरवरी 28 को पहले चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण में 15 महिलाओं समेत कुल 173 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए जरूरी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य में दूसरे चरण के तहत 22 सीटों पर मार्च पांच को मतदान होगा।

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Assembly Elections, first phase voting, polling booth

Courtesy: India TV

EVM Machine

फोटो: Aaj Tak

यूपी के लखीमपुर खीरी में अजीबोगरीब मामला, EVM में किसी ने डाला फेविक्विक

यूपी के लखीमपुर खीरी सदर विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर सानी पोलिंग बूथ पर लगी ईवीएम मशीन में अराजक तत्वों ने फेवीक्विक डाल दिया। फेविक्विक डालने से बटनें जाम हो गयी। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा। बाद में शिकायत मिलने पर चुनाव आयोग ने ईवीएम बदलवाकर दोबारा मतदान शुरू कराया गया। बता दे, उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 03:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: up election 2022, polling booth, Fevikwik

Courtesy: NEWS18

UP MLC election

फोटो: TV9 Bharatvarsh

यूपी के रामपुर में फर्जी वोटिंग के आरोप में चार महिलाओं समेत 6 लोग गिरफ्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हुए है। उत्तर प्रदेश में दूसरे फेज की वोटिंग के बीच रामपुर में रजा डिग्री कॉलेज स्थित पोलिंग सेंटर पर छह लोगों को फर्जी वोटिंग करते हुए पकड़े गए। जिसमें चार महिलाएं भी शामिल है। इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदर ने बताया कि, पकड़ी गई दो महिलाओं के नाम मुस्कान और रानी हैं। आरोपी पर केस दर्ज किया जा रहा है।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: up election 2022, fake voting, polling booth, Assembly Elections, womens, arrested

Courtesy: Aaj Tak

UP Election

फ़ोटो: Naidunia.com

आज होगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए फरवरी 10 को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी। प्रथम चरण के चुनाव में पश्चिमी यूपी के 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले चरण के मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

गुरु, 10 फ़रवरी 2022 - 09:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: up election 2022, first phase, polling booth, Election Commission

Courtesy: NDTV India

Bihar Panchayat Chunav

फोटो: Nai Dunia

बिहार पंचायत चुनाव: सीतामढ़ी में बदमाशों ने की पोलिंग बूथ में तोड़फोड़, ईवीएम को नुकसान

बिहार में हाल ही में हुए पंचायत चुनावों के दौरान राज्य के सीतामढ़ी इलाके में बदमाशों ने एक मतदान केंद्र में तोड़फोड़ की और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने घटना के सिलसिले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, सितंबर 29 को दूसरे चरण के मतदान के दौरान बिहार से हिंसा की कई अन्य खबरें सामने आई हैं, जिसमें भीड़ ने बूथों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया है।

गुरु, 30 सितंबर 2021 - 09:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bihar Panchayat Elections, violence, polling booth

Courtesy: News 18