यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व करेंगी प्रियंका गांधी, कोई गठबंधन नहीं : सलमान खुर्शीद
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने सितंबर 12 को पुष्टि करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के बजाय प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी। खुर्शीद ने यह भी बताया कि कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "कांग्रेस यूपी चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी कार्यकर्ता हर क्षेत्र में जाकर लोगों की परेशानी सुनेंगे।"
Tags: up assembly elections, Salman khurshid, Priyanka Gandhi Vadra
Courtesy: Aajtak News
प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सितंबर सात को NEET-UG परीक्षा मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कोरोना महामारी के दौरान परीक्षा कराए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी NEET-UG परीक्षाओं पर रोक लगाने से मना कर चुका है। NEET-UG की परीक्षा का आयोजन सितंबर 12 को किया जाएगा, इस परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं।
Tags: Priyanka Gandhi Vadra, Rahul Gandhi, Congress Party, NEET-UG 2021
Courtesy: ndtv
आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण ले रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता: उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस यूपी में बूथ स्तर पर अपनी मज़बूती बढ़ाने का प्रयास कर रही है। राज्य में 70,000 श्रमिकों को प्रशिक्षित करने के लिए 675 प्रशिक्षण शिविर तैयार किए गए हैं। रायपुर की निरंजन धर्मशाला में विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षण ले रहे उत्तर प्रदेश के 100 नेताओं व कार्यकर्ताओं के दल को प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ भेजा गया है। रायपुर में यूपी के कांग्रेस नेताओं को मास्टर ट्रेनर के तौर पर ट्रेनिंग दी जा रही है।
Tags: Priyanka Gandhi Vadra, UP Vidhan Sabha Elections 2021, Raipur
Courtesy: Newstrack
लखनऊ में कांग्रेस के 500 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज
उत्तर प्रदेश के हजरतगंज में जुलाई 16 को प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर मौन धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद हजरतगंज पुलिस कांग्रेस के 500 कार्यकर्ताओं पर धारा 144 और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इस रिपोर्ट में पुलिस ने प्रियंका गांधी का नाम शामिल नहीं किया है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बदसलूकी का शिकार हुईं अनीता सिंह से भी मुलाकात की।
Tags: Priyanka Gandhi Vadra, Lucknow, Congress Party, politics
Courtesy: Dainik Bhaskar News
राहुल गांधी और प्रशांत किशोर संग मीटिंग में मौजूद थीं सोनिया गांधी
प्रशांत किशोर ने जुलाई 13 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की थी। ताजा जानकारी के मुताबिक लगभग एक घंटे की मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी फोन पर जुड़ी थीं। माना जा रहा है कि इस बैठक में पंजाब में पार्टी पर मंडरा रहे संकट के बादलों को हटाने पर चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की संभावनाओं को लेकर भी बात हुई।
Tags: Prashant Kishor, Congress Party, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra
Courtesy: Live Hindustan
पंजाब के 2022 चुनावों से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने की नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात
राहुल गांधी द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने से इनकार करने के एक दिन बाद, कांग्रेस महासचिव, प्रियंका गांधी वाड्रा ने जून 30 को नई दिल्ली में पंजाब के नेता से मुलाकात की। कथित तौर पर, सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के पुनर्निर्माण में अपनी भूमिका पर चर्चा की। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पंजाब के 2022 के चुनावों में एकजुट मोर्चा पेश करने के लिए सभी कांग्रेस नेताओं को एक साझा मंच के तहत लाने की उम्मीद कर रहे हैं।
Tags: Priyanka Gandhi Vadra, Rahul Gandhi, Navjot Singh Sidhu
Courtesy: Lokmat News
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के वाहन का काटा गया चालान
उद्योगपति और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का चालान काटे जाने की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जून 23 को जब वाड्रा अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ दक्षिण पूर्व दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तब बारापुला फ्लाईओवर के पास उनके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके बाद उनके पीछे आ रही सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी उनसे टकरा गई।
Tags: Priyanka Gandhi Vadra, robert vadra, Fine, Congress Party
Courtesy: Ndtv Hindi News
यूपी में मुसलमानों के ज़रिए जीत की राह तलाश रही है कांग्रेस
यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मदरसों में पढ़ने वाले करीब 2 लाख बच्चों की लिस्ट तैयार की है। इसके ज़रिये कांग्रेस मुस्लिम घरानों तक पहुंचने का मन बना रही है। बताया जा रहा है कि 1990 के बाद से मुस्लिम कांग्रेस से दूर होते रहे हैं, जिसका फायदा सपा और बसपा दोनो ही पार्टियां उठाती रही हैं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेस मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने में जुट गई है।
Tags: Congress Party, Samajwadi Party, Priyanka Gandhi Vadra, MUSLIM
Courtesy: Dainik Bhaskar
कांग्रेस ने किया पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया। जून 12 को हुए प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा और कई दिग्गज नेता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल की कीमत बढ़ाने को लेकर केंद्र पर लूट का आरोप लगाया। जून 12 को तेल कंपनियों ने दोबारा पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं।
Tags: Congress, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Delhi
Courtesy: Dainik Tribune
शायर इमरान प्रतापगढ़ी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष
कांग्रेस ने मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को यूपी कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरअसल इमरान की मदद से यूपी में जो मुस्लिम युवा AIMIM से प्रभावित हैं। उन्हें वापस कांग्रेस से जोड़ने का प्लान है। बताया जा रहा है कि इमरान को ये पद दिलाने में यूपी कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी की अहम भूमिका है। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते यह फैसला लिया गया।
Tags: Congress Party, Priyanka Gandhi Vadra, Imran Pratapgarhi, AIMIM
Courtesy: Dainik Bhaskar