Anna hazare

फोटो: The New Indian Express

अन्ना हजारे महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ करेंगे अनशन, उद्धव ठाकरे को दी चेतावनी

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिख शराब नीति में बदलाव करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर अन्ना ने आमरण अनशन करने की चेतावनी भी दी है। अन्ना हजारे राज्य सरकार के उस फैसले के खिलाफ हैं जिसमें सुपरमार्केट आदि में वाइन बेचने की अनुमति दी गई है। अन्ना का कहना है कि ये शराब नीति बेहद खतकनाक है जिससे युवाओं में नशे की लत पैदा हो सकती है।

रवि, 06 फ़रवरी 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Anna Hazare, Protests

Courtesy: AajTak News

Protests Resignations In Manipur

फोटो: Zee News

भाजपा द्वारा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कई नेताओं ने किया विरोध: मणिपुर

भाजपा ने जनवरी 30 को मणिपुर में विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसके बाद टिकट ना मिलने पर कई नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। टिकट के इच्छुक और उनके समर्थकों ने टिकट ना मिलने पर केंद्रीय और राज्य पार्टी के नेताओं के पुतले, पार्टी के झंडे और पोस्टर जलाए और कुछ पार्टी कार्यालयों को बंद करने के लिए मजबूर किया। मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में भी नारेबाजी देखने को… read-more

सोम, 31 जनवरी 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Manipur, Protests, BJP

Courtesy: NDTV Hindi

Pakistan Protest

फोटो: NDTV

पाकिस्तान में रैली के दौरान भड़की हिंसा, छह लोगों की हुई मौत

पाकिस्तान के लाहौर में अक्टूबर 22 को इस्लामिक संगठन तहरीक ए लब्बैक द्वारा निकाली गई रैली में हिंसा भड़क गई। रैली के जरिए पाकिस्तानी सरकार से नेता साद रिजवी को रिहा करने की मांग की गई है। प्रदर्शन के लिए ऐहतियात के तौर पर पुलिस को भी तैनात किया गया था, ताकि प्रदर्शनकारियों को इस्लामाबाद आने से रोका जाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर 2500 गैस के गोले दागे। इस दौरान चार लोग समेत दो पुलिस कर्मी भी मारे गए।

शनि, 23 अक्टूबर 2021 - 07:10 PM / by रितिका

Tags: Pakistan, Protests, Pakistan Government

Courtesy: Aajtak News

Assam Eviction

फोटो: The Indian Express

अतिक्रमण हटाने के दौरान असम में बवाल, दो लोगों की हुई मौत

असम,दरांग जिले के ढोलपुर इलाके में सितंबर 24 को अतिक्रमण हटाते वक्त पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल अतिक्रमण के चलते बेघर हुए 800 परिवार पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। जहां पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई तथा 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। घायल लोगों में अधिक संख्या पुलिसकर्मियों की बताई जा रही है।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 02:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Protests, Assam Police, Homeless, Protest against eviction

Courtesy: Jagran News

Power cut

फोटो: Jagran

उत्तराखंड: बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण संकट से जूझ रहे लोग

उत्तराखंड के बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण जुलाई 26 की रात से ही संकट खड़ा हो गया।बिजली ना होनेके कारण लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदेश के तीनों निगमों के ऊर्जा कर्मचारी कार्य बहिष्‍कार कर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा।14 सूत्री मांगों को लेकर यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल के 10 संगठनों के करीब 3500 बिजली कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन चला रहे हैं। 

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 03:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttarakhand, Power supply, strike, Protests

Courtesy: Topkikhabar

Protest

फोटो: Hindustan

हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर तापसी की फिल्म 'हसीन दिलरुबा'

फिल्म 'हसीन दिलरुबा' रिलीज होने के बाद से ही विवादों के घेरे में है। फिल्म में हरिद्वार में गलत सीन दर्शाए जाने से हिंदूवादी संगठन नाराज हैं।पदाधिकारियों ने प्रशासन से इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि फिल्म पर बैन नहीं लगाया गया तो हिंदू जागरण मंच पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगा। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने भी फिल्म के दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। 

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 04:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Protests, haridwar, Uttrakhand, FIR

Rahul Gandhi

फोटो: Economic Times

संसद परिसर में कृषि कानूनों के विरोध में शामिल हुए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सांसद!

संसद के मानसून सत्र में विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को संसद सत्र शुरू होने से पहले गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का विरोध किया, जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाग लिया। बता दें कि किसान आंदोलनकारी आज जंतर मंतर पर कृषि कानून के खिलाफ धरना शुरू कर रहे हैं। 

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 02:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rahul Gandhi, Kisan Andolan, Protests

Courtesy: Aajtak News

Tejasvi Yadav

फोटो: The Wire

महंगाई को लेकर तेजस्वी यादव ने खोला केंद्र के खिलाफ मोर्चा

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने केंद्र के खिलाफ जुलाई 18 और 19 को विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, ''महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है, लोग भूखे मर रहे हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन बीजेपी नेता खामोश हैं। आज से हम बिहार के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं।" तेजस्वी यादव ने कहा कि विरोध कल भी जारी रहेगा।

रवि, 18 जुलाई 2021 - 03:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: tejasvi yadav, Protests, Petrol

Courtesy: Newstrack Live

Farmers protest

फोटो: BBC NEWS

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने भाजपा को घेरने की बनाई रणनीति

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों ने भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है। राकेश टिकैत ने एक अभियान में भाजपा से 10 सवाल पूछा है। टिकैत ने भाजपा के गांव में आने पर ये सवाल पूछने का ऐलान कया है। किसान नेताओं ने रणनीति के अनुसार बीजेपी को पश्चिमी यूपी में घेरने की योजना बनाई है। दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के विरोध में किसान नेता धरने पर बैठे है, जो नवंबर 2020 में शुरु हुआ था।

शनि, 05 जून 2021 - 05:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Farmers, Protests, Farm Laws, BJP

Courtesy: News 18

Protest Against Ramdev

फ़ोटो: Aaj Tak

बाबा रामदेव का एलोपैथिक पर बयान के विरोध में डॉक्टरों ने मनाया ब्लैक डे

योग गुरु बाबा रामदेव का एलोपैथिक और डॉक्टरों पर दिये गए बयान के बाद एलोपैथिक डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ प्रदर्शन पर उतर आए हैं। कोई अपने गले में पोस्टर लटकाए हुये है तो कोई PPE किट पहन कर प्रदर्शन कर रहा है। दिल्ली में स्थित AIIMS भी अब इस प्रदर्शन में शामिल हो चुका है। वहाँ के रेसिडेंट डॉक्टरों ने भी जून 01 का दिन ब्लैक डे के रूप में मनाया है।

मंगल, 01 जून 2021 - 07:02 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ramdev Baba, Protests, AIIMS Delhi, Medical

Courtesy: Aaj Tak