Film Shamshera Poster

फोटो: Bollywood Hungama

लीक हुआ रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का फर्स्ट लुक

महाकाव्य अवधि की फिल्म 'शमशेरा' से रणबीर कपूर 'संजू' के चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे। बता दें कि हाल ही में फिल्म शमशेरा का पोस्टर लीक हो गया। किसी ने फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर लीक कर दिया है। फिल्म में वाणी कपूर और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे। कुछ दिन पहले का फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। पोस्टर में रणवीर एक डकैत के गेटअप में नज़र आ रहे हैं।

शनि, 18 जून 2022 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shamshera, poster leek, Ranbir Kapoor, Bollywood

Courtesy: E24 Bollywood

Shamshera

फोटो: Telangana Today

शमशेरा का पोस्टर हुआ लीक, रणबीर को देख हैरान हुए फैंस

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म "शमशेरा" का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का पोस्टर सोसल मीडिया पर लीक हो गया है जिसमें रणबीर कपूर खौफनाक अवतार में दिख रहे हैं। हालांकि अबतक फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है। बता दें कि रणबीर फिल्म में एक डकैत का रोल निभा रहे हैं। पोस्टर लीक होने के बाद फैंस ने इसकी तुलना ‘थॉर : लव एंड थंडर’ के पोस्टर से की है।

शनि, 18 जून 2022 - 02:46 PM / by रितिका

Tags: Ranbir Kapoor, Entertainment, Shamshera, Online leak

Courtesy: News18 Hindi

Brahmastra

फ़ोटो: Hindustan Times

ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर में रणबीर कपूर का मंदिर में जूते के साथ प्रवेश पर फ़िल्म को बायकॉट करने की मांग

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को बायकाट करने की मांग शुरू हो गई है। फिल्म के ट्रेलर के छोटे से सीन में रणबीर, मंदिर में जूता पहनाकर एंट्री ले रहे है जिसे देखने के बाद फैंस में नाराजगी दिख रही है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये जूते लेकर मंदिर में क्यों प्रवेश कर रहा है।’ मंदिर में प्रवेश जूते के साथ बॉलीवुड सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने का कोई मौका नहीं चूकता। 

गुरु, 16 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Brahmastra, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Bollywood, Boycott

Courtesy: Hindustan

Alia Bhatt Brahmastra

फोटो: The Quint

जारी हुआ ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर, रणबीर आलिया के रोमांस ने लगाया तड़का

फिल्म "ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा" का ट्रेलर जारी हो गया है। अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ट्रेलर में बुरी शक्तियों से लड़ते दिख रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में है। आलिया भट्ट ने फिल्म का ट्रेलर अपने ट्वीटर अकाटउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि, हमारे दिल का एक हिस्सा ब्रह्मास्त्र। नौ सितंबर को मिलते हैं। बता दें कि ये… read-more

बुध, 15 जून 2022 - 01:10 PM / by रितिका

Tags: Brahmastra, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Movie

Courtesy: ABP Live

brahmanstra

फोटो: News18

अमिताभ बच्चन, रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र फर्स्ट लुक आउट

फिल्म ब्रह्मास्त्र का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक अमिताभ बच्चन ने भी शेयर किया है। वहीं इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अयान मुखर्जी ने बताया कि अमिताभ बच्चन का फिल्म में रोल की तरफ संकेत किया। अयान ने अमिताभ बच्चन का फिल्म का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद… read-more

शुक्र, 10 जून 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: Amitabh Bachchan, Ranbir Kapoor, Alia Bhat, Ayan Mukherji

Courtesy: NDTV News

Bramhastra

फ़ोटो: Aajtak

रिलीज हुआ रणबीर कपूर की आगामी फिल्म "ब्रह्मास्त्र" का टीजर

अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म "ब्रह्मास्त्र" का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट,नागार्जुन अक्कीनेनी और मौनी रॉय भी नजर आ रहे है। फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है और लोग टीजर के वीएफएक्स को लेकर बहुत तारीफ कर रहे है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट और ऑफिशियल ट्रेलर अभी तक सामने नहीं आई है।

मंगल, 31 मई 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bramhastra, Ranbir Kapoor, teaser

Courtesy: Live hindustan

alia bhat and ranbir kapoor

फोटो: India TV News

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई के ताज पैलेस में देंगे रिसेप्शन

बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की अप्रैल 14 को होने वाली शादी की चर्चा जोरों पर है। दोनों मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में अप्रैल 17 को रिसेप्शन पार्टी देंगे, जो बेहद आलीशान होने वाली है। इसमें बॉलीवुड के सितारे शिरकत करेंगे। इसमें अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, रानी मुखर्जी समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स होने की संभावना है। शादी के बाद दोनों अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 06:05 PM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Alia Bhat, Ranbir Kapoor, Marriage

Courtesy: AajTak News

alia bhat ranbir kapoor

फोटो: The Indian Express

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लेंगे पंजाबी रीति रिवाज में फेरे

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्टे से जल्द ही शादी करने वाले है। दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाज से होगी। शादी बेहद ग्रैंड होगी, जिसके लिए तैयारियां जोर शोर से जारी है। दोनों एक्टर्स कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी आरके हाउस में रणीबर के पिता और उनकी मां ऋषि कपूर और नीतू कपूर की भी शादी हुई थी।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Alia Bhat

Courtesy: Times Now Hindi

Randhir Kapoor

फोटो: India Today

शुरुआती स्टेज के Dementia से जूझ रहे हैं रणधीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर को शुरुआती स्टेज का डिमेंशिया हो गया है। ये जानकारी रणबीर कपूर ने दी है। दरअसल हाल ही में रिलीज हुई दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की अंतिम फिल्म "शर्माजी नमकीन" में उन्हें अपने भाई की पर्फॉर्मेंस काफी अच्छी लगी। फिल्म देखने को बाद उन्होंने रणबीर को कहा कि पापा को कहना उन्होंने शानदार काम किया है। वो कहां है, उसे कॉल करते है। बता दें कि रणधीर को अपने भाइयों से बेहद प्यार था।

गुरु, 31 मार्च 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Ranbir Kapoor, Rishi Kapoor, randhir kapoor, Sharmaji Namkeen

Courtesy: Jansatta

Brahmastra team at Kashi

फोटो: Cinema Express

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग हुई पूरी, टीम ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। फिल्म का अंतिम शूटिंग शेड्यूल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पूरा किया गया है। फिल्म शूटिंग पूरी होने की जानकारी डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी है। काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद आलिया, रणबीर और अयान की ये फोटो शेयर हुई है।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 03:50 PM / by रितिका

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Bollywood, Brahmastra

Courtesy: News 18 Hindi