Rape

फ़ोटो: Patrika

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में यूनिसेफ की अधिकारी के साथ उसके सुरक्षा गार्ड ने किया दुष्कर्म

इस्लामाबाद में एक सुरक्षा गार्ड ने यूनिसेफ की एक अधिकारी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। स्वीडिश नागरिक यूनिसेफ की अधिकारी ने पाकिस्तानी राजधानी के आबपारा इलाके में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता इस साल जनवरी से इस्लामाबाद में तैनात थी। पुलिस ने कहा कि उसने फरार अपराधी की तलाश के लिए एक टीम गठित की है।

गुरु, 09 जून 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, rape, islamabad, UNICEF

Courtesy: Amar ujala

Verdict

फ़ोटो: India Today

साकीनाका मर्डर केस में कोर्ट ने आरोपी को सुनाई फांसी की सजा

साकीनाका रेप और मर्डर के मामले में आरोपी को कोर्ट ने सजा का एलान किया है। आरोपी मोहन चौहान को दिंडोशी कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। पिछले साल सितंबर में मोहन चौहान ने एक महिला के साथ रेप कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी, जिसके बाद 11 सितंबर को पीड़ित महिला की मुंबई के राजावाडी हॉस्पिटल में इलाज के द्वरान मौत हो गई थी। अभियोजन ने कहा कि यह अपराध दुर्लभतम श्रेणी में आता है।

गुरु, 02 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sakinaka, rape, murder, hang

Courtesy: Hindustan

Rape

फ़ोटो: Adobe stock

पड़ोस की 4 साल की बच्ची से 9 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म

महाराष्ट्र के ठाणे से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां पड़ोस में रहने वाली 4 साल की मासूम बच्ची से एक 9 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया है। घटना उल्हासनगर कस्बे की है जहां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी के बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि अप्रैल तीन को लड़के ने खेलने के बहाने लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर उसका यौन शोषण किया।

रवि, 17 अप्रैल 2022 - 04:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: rape, Maharashtra, POCSO Act

Courtesy: Live hindustan

Russian army

फ़ोटो: ap news

50 साल से कम उम्र के लोगों को रूसी कमांडर ने दिया था खत्म करने का आदेश: मीडिया रिपोर्ट

यूक्रेन के बूचा में हुए नरसंहार को लेकर सामने आयी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक रूसी कमांडर ने 50 साल की उम्र से कम लोगो को खत्म करने का आदेश दिया था। यह आदेश कमांडर अजात्बेक ओमुरबेकोव ने दिया था। ओमुरबेकोव ने कहा था कि जो भी महिला मिले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाए। आरोपी सेपरेट मोटराइज्ड राइफल ब्रिगेड का कमांडर है, जिसने कहा था कि उसने युद्ध से पहले ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरी से भी आशीर्वाद लिया है।

गुरु, 07 अप्रैल 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Russian Army, Ukraine, Genocide, rape

Courtesy: Live hindustan

Rape

फोटो: Adobe Stock

नवोदित मलयालम निर्देशक पर महिला से बलात्कार का आरोप, गिरफ्तार

मलयालम फिल्म से डेब्यू करने वाले फिल्म निर्देशक लिजू कृष्णा को एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मार्च 6 को फिल्म 'पदवेट्टू' के सेट से गिरफ्तार किया गया। कृष्णा को मार्च 7 को कोच्चि में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। कृष्णा पर इल्जाम है कि उन्होंने दिसंबर 2020 से जून 2021 तक एक महिला के साथ बलात्कार किया। निर्देशक पर आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Liju Krishna, rape, arrest

Courtesy: Zaroorat News

Gayatri Prajapati

फोटो: Media Swaraj

पॉक्सो मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को बरी करने के फैसले को योगी सरकार ने दी चुनौती: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत बरी करने के फैसले को उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में चुनौती दी है। प्रजापति को मार्च 2017 में चित्रकूट की एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी नाबालिग बेटी से बलात्कार के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें और चार अन्य को 2017 बलात्कार मामले में दोषी ठहराया गया था, लेकिन पोक्सो मामले में उन्हें बरी कर दिया गया।

रवि, 06 मार्च 2022 - 03:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gayatri Prajapati, up goverment, rape

Courtesy: Navbharat Times

Poster for crime against women

फोटो: Deccan Chronicle

यूपी के बिजनौर में खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी की रेप के बाद हत्या

यूपी के बिजनौर की रहने वाली 24 वर्षीय खो खो की नेशनल प्लेयर के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। सितंबर 10 को घर से इंटरव्यू देने निकली पीड़िता जब घर वापस नहीं आयी तो परिजनों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता को देर शाम रेलवे स्टेशन गोदाम में स्लीपर्स पर लहूलुहन स्थिति में मृत पाया गया। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोम, 13 सितंबर 2021 - 09:40 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: crime against women, rape, Crime, Uttar Pradesh

Courtesy: AajTak News

Rape Case

फोटोः The Logical Indian

भोपाल में नर्सिंग छात्रा के साथ रेप की घटना, आरोपी हुआ फरार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अगस्त 14 को एक 26 वर्षीय नर्सिंग की छात्रा के साथ नर्सिंग स्टूडेंट ने रेप की घटना को अंजाम दिया। पहले आपोरी ने लड़की को कॉलेज छोड़ने के बहाने खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया फिर उसे अपने किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो भी बनाई। पुलिस ने सूचना मिलने पर सितंबर 7 को छापेमारी की, लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो गया था।

बुध, 08 सितंबर 2021 - 07:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Madhya Pradesh, Bhopal, rape, nursing student, Crime

Courtesy: AajTak

Arvind Kejriwal

फोटो: Indian Express

दलित बच्ची के साथ रेप मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ने की मजिस्ट्रियल जांच की घोषणा

दिल्ली के ओल्ड नंगल इलाके में नौ साल की दलित बच्ची से कथित बलात्कार और हत्या के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। केजरीवाल ने कहा कि बच्चियों के साथ हुआ अन्याय बेहद दुखद है। बच्ची को जिंदा तो नहीं किया जा सकता लेकिन पीड़ित परिवार के साथ दिल्ली सरकार खड़ी है। दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी. इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जाएंगे। 

बुध, 04 अगस्त 2021 - 03:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Arvind Kejriwal, Compensation, rape

Courtesy: The Quint

Bhushan Kumar

फोटो: ABP Live

टी-सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार पर लगा रेप का आरोप

टी-सीरीज कंपनी के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने 30 साल की लड़की को टी-सीरीज के एक प्रोजेक्ट में काम करने का लालच देकर रेप किया। मुंबई के डीएन नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस घटना को मुंबई में अलग-अलग जगहों पर अंजाम दिया गया। पीड़िता के अनुसार उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका रेप किया गया।

शुक्र, 16 जुलाई 2021 - 12:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bhushan Kumar, T-Series, rape

Courtesy: TV9 Bharatvarsh