Earthquake

फोटो: Abhijeet Bharat

अंबिकापुर में आया 3.9 तीव्रता का भूकंप: छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज सुबह दस बजकर अट्ठाइस मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। हालांकि भूकंप के झटके ज़्यादा तेज नहीं थे। अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप आने के कारण लोगों के मन में दहशत पैदा हो गई और लोग डरकर अपने घरों से निकलकर… read-more

शुक्र, 24 मार्च 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chhattisgarh, Earthquake, Richter Scale, ambikapur

Courtesy: Latestly News

Earthquack

फोटो: Bhatkallys

जोरहाट में आया 3.6 तीव्रता का भूकंप: असम

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक बयान में कहा, आज सुबह 9.03 बजे असम के जोरहाट के दक्षिण में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गयी। भूकंप के कारण लोगों के मन में दहशत पैदा हो गई और लोग अपने अपने घरों से निकल कर भागने लगे। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान मान के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है।

शनि, 18 मार्च 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Assam, Richter Scale, Jorhat, National Center for Seismology

Courtesy: Latestly News

Earthquake

फोटो: Latestly

जापान के होक्काइडो में आया 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे और जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, फरवरी 25, शनिवार की रात जापान के उत्तरी क्षेत्र होक्काइडो में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अपतटीय भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 10.27 बजे आया, जिसका केंद्र लगभग 43 किमी की गहराई में था। कुशिरो और नेमुरो जैसे तटीय शहरों में झटके महसूस किए गए, लेकिन भूकंप से किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

रवि, 26 फ़रवरी 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Japan, Richter Scale, hokkaido

Courtesy: Amar Ujala News

Earthquake

फोटो: News 18

कारगिल, लद्दाख में महसूस हुए 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

आज सुबह लद्दाख के कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि, भूकंप सुबह करीब 9:30 बजे महसूस हुए। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थ। भूकंप का केंद्र कारगिल से 151 किलोमीटर पश्चिम उत्तर पश्चिम में था। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना… read-more

सोम, 19 सितंबर 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ladakh, Earthquake, Kargil, Richter Scale, National Center for Seismology

Courtesy: Aajtak News

Earthquake

फोटो: Latestly

सितंबर 18 को ताइवान के पूर्वी तट पर आया 7.2 तीव्रता का भूकंप

ताइवान के पूर्वी तट पर आज दोपहर में आए भूकंप के झटकों घरों का सामान नीचे गिर गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गयी। भूकंप के कारण सभी अपने घरों से जान बचाने के लिए बाहर आ गए। हालांकि, अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। ताईवान की केंद्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र टाइटुंग क्षेत्र में स्थित था। 

रवि, 18 सितंबर 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Taiwan, Magnitude, Richter Scale

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Earthquake

फोटो: Bhatkallys

चीन भूकंप: सिचुआन प्रांत में महसूस हुए 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके

दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में आज 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस हुए। चीन भूकंप नेटवर्क के अधिकरियों ने बताया कि, स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:25 बजे आए भूकंप के केंद्र की निगरानी 29.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.08 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 16 किमी की गहराई पर की गई। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी के घायल होने, हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट अभी तक… read-more

सोम, 05 सितंबर 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: China, Earthquake, Sichuan, Magnitude, Richter Scale

Courtesy: Amar Ujala News

Earthquack

फोटो: KSNV

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आया 3.9 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप 02.21 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। एनसीएस ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 171 किमी पूर्व में आज सुबह करीब 2:21 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से… read-more

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Kolhapur, Richter Scale, Maharashtra

Courtesy: Prabhat Khabar

Earthquake

फोटो: Bhatkallys

जम्मू और कश्मीर में महसूस हुए 3.4-तीव्रता के भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर के कटरा में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी दी। भूकंप सुबह करीब 03.28 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "परिमाण का भूकंप: 3.4, 26-08-2022, 03:28:33 IST, अक्षांश: 33.17 और लंबा: 75.57, गहराई: 5 किमी, स्थान: 62 किमी ईएनई… read-more

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 09:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: earthquakes, Jammu and Kashmir, Katra, Richter Scale

Courtesy: News 18

Earthquake

फोटो: Desh Bandhu

24 घंटे से भी कम समय में आये छह भूकंप के झटके: जम्मू और कश्मीर

जम्मू कश्मीर में अगस्त 23 को 24 घंटे से भी कम समय में छह भूकंप के झटके महसूस किये गए। पहला भूकंप कटरा इलाके से 61 किलोमीटर पूर्व 3.9, दूसरा भूकंप जम्मू क्षेत्र के डोडा से 9.52.6, तीसरा भूकंप जम्मू क्षेत्र के उधमपुर से 29 किलोमीटर पूर्व में 2.8, चौथा भूकंप उधमपुर से 26 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में2.9, चौथा भूकंप किश्तवाड़ जिले में 3.1, कटरा में ही रात करीब 11:23 बजे 3.9 तीव्रता का छठा भूकंप… read-more

बुध, 24 अगस्त 2022 - 09:05 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, Earthquake, Richter Scale, National Center for Seismology

Courtesy: ABP Live

earthquake

फोटो: India TV News

लखनऊ के उत्तर पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पास आज सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप आज ​​सुबह 1.12 बजे आया और इसे लखनऊ से लगभग 139 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में महसूस किया गया। भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी। रिपोर्टों के अनुसार, बहराइच में भी झटके महसूस किए गए। इन झटकों को नेपाल से लेकर चीन तक महसूस किया गया।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, UP, Magnitude, Richter Scale

Courtesy: Times Now Hindi