फोटो: India TV News
भारत 5जी सेवाओं के रोलआउट के लिए ताइवान के साथ नहीं जुड़ा: मंत्री अनुप्रिया पटेल
वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज कहा कि भारत 5जी सेवाओं के रोलआउट से संबंधित किसी भी मदद के लिए ताइवान के साथ नहीं जुड़ा है। पटेल ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि ताइवान की कंपनियां भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं।
Tags: India, not engaged, Taiwan, rollout, 5G services, minister anupriya patel
Courtesy: Hamari Panchayat
फोटो: Latestly
सितंबर 18 को ताइवान के पूर्वी तट पर आया 7.2 तीव्रता का भूकंप
ताइवान के पूर्वी तट पर आज दोपहर में आए भूकंप के झटकों घरों का सामान नीचे गिर गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गयी। भूकंप के कारण सभी अपने घरों से जान बचाने के लिए बाहर आ गए। हालांकि, अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। ताईवान की केंद्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र टाइटुंग क्षेत्र में स्थित था।
Tags: Earthquake, Taiwan, Magnitude, Richter Scale
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फ़ोटो: The West Australian
ताइवान ने चीनी ड्रोन पर की फायरिंग, कहा -"इसे चेतावनी समझ ले"
बीते लम्बे समय से कोल्ड वॉर की स्थिति में चल रहे चीन और ताइवान के बीच तनाव का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल अगस्त 29 को ताइवान की सेना ने चीनी ड्रोन पर फायरिंग की और चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि ये एक पहली वार्निंग है। घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। बता दें कि पहले ही दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है।
Tags: Taiwan, Drone, China, Shot
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Independent
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा- 68 चीनी विमानों, 13 युद्धपोतों ने मध्य रेखा को पार किया
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे ने चीन की बौखलाहट को बढ़ा दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि 68 चीनी विमानों, 13 युद्धपोतों ने मध्य रेखा को पार किया। चीन ने सैन्य जहाजों और लड़ाकू विमानों को ताइवान जलडमरूमध्य क्षेत्र के बीचोंबीच भेजा। इसी के साथ उसने चीन और ताइवान के बीच वर्षों से मौजूद आधिकारिक ‘बफर जोन’ को लांघ दिया।
Tags: America, nancy pelosi, Taiwan, China, Buffer Zone
Courtesy: News18
फोटो: War on the rocks
चीनी सैनिकों ने ताइवान बॉर्डर पर जमकर मिसाइलें दागी
चीनी सैनिकों ने ताइवान बॉर्डर पर जमकर मिसाइलें दागी हैं। सैन्य अभ्यास के दौरान ताइवान के आसपास पानी में कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ताइपे के रक्षा मंत्रालय ने इसे क्षेत्रीय शांति को कमजोर करने वाली तर्कहीन कार्रवाई करार दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, "चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज दोपहर लगभग 13:56 बजे पूर्वोत्तर और दक्षिण-पश्चिमी ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में डोंगफेंग श्रृंखला की कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी… read-more
Tags: China, Taiwan, Ballistic Missile, Taipe
Courtesy: Hindustan
फोटो: The Star
ताइवान पर हुआ अटैक तो इसके पूरे दुनिया पर होंगे असर, सेमीकंडक्टर मिलना होगा मुश्किल
ताइवान क्षेत्रफल के मामले में भले ही ताइवान छोटा सा देश है, लेकिन 600 अरब डॉलर की जीडीपी के साथ वह दुनिया की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देता है। यही नहीं आज दुनिया भर में बिक रहे स्मार्टफोन, कार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए सबसे अहम कहे जाने वाले सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग का हब भी है। यदि चीन ताइवान पर अटैक करता है तो फिर दुनिया की सबसे अडवांस चिप फैक्ट्री काम नहीं कर पाएगी।
Tags: Taiwan, Attack, Semi-conductor, Chip, Shortage
Courtesy: Hindustan
फोटो: TOI
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो चुकी हैं। लेकिन, इसके बाद भी चीन का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। ड्रैगन ने अमेरिका पर हमला करते हुए कहा कि वॉशिंगटन आग से खेल रहा है। इस बीच, चीन की सेना ताइवान के चारो तरफ युद्धाभ्यास की तैयारी में लग गई है। पेलोसी ने ताइवान संसद में अपने भाषण में कोविड से अच्छे तरीके निपटने के लिए ताइवान की तारीफ की है।
Tags: nancy pelosi, Taiwan, America, China
Courtesy: Amar ujala
फोटो: BBC
अमेरिका की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने चीन को चेताया, कहा- ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिका अडिग
अमेरिका की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा कि ताइवान की यात्रा पर पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल यह संदेश दे रहा है कि अमेरिका, स्वशासी द्वीप के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हटेगा। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के साथ मुलाकात के बाद एक संक्षिप्त बयान में उन्होंने कहा, ‘‘आज विश्व के सामने लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच एक को चुनने की चुनौती है। ताइवान और दुनियाभर में सभी जगह लोकतंत्र की रक्षा करने को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता अडिग है… read-more
Tags: America, nancy pelosi, Taiwan, China
Courtesy: Jagran
फोटो: NDTV
चीन के बार-बार चेतावनी के बाद भी स्पीकर नैंसी पेलोसी का विमान ताइवान पहुंचा
चीन के बार-बार चेतावनी के बाद भी स्पीकर नैंसी पेलोसी का विमान ताइवान पहुंच गया है। पेलोसी के इस दौरे पर चीन की धमकियों को देखते हुए सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर अंधेरा रखा गया था। उनके ताइवान में पहुंचने के बाद चीन ने इसे उकसाने वाली कार्रवाई बताया है। चीन ने कहा है कि अमेरिका को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पेलोसी ने कहा कि ताइवान के नेतृत्व के साथ हमारी चर्चा हमारे साझेदार के लिए हमारे समर्थन की पुष्टि करती है।
Tags: China, Taiwan, nancy pelosi, speaker
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Hindustan Times
अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर
अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर है। चीन ने अमेरिका से चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि नैंसी ताइवान जाती हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वहीं, अमेरिका की ओर से कहा गया है कि नैंसी के विमान को 8 लड़ाकू मिराज एस्कॉर्ट करेंगे। नैंसी की यात्रा को देखते हुए चीन ने 2 युद्धपोत ताइवान की तरफ भेज दिए हैं।
Tags: America, China, Taiwan, nancy pelosi
Courtesy: Hindustan