ब्राजील की मॉडल और स्नाइपर थालिटो डो वैले की रूसी हमले में मौत
ब्राजील की मॉडल और स्नाइपर थालिटो डो वैले यूक्रेन पहुंचकर वालिंटियर बन यूक्रेन को सेवाएं दे रही थी। बता दें हाल ही में थालिटो की रूसी हमले में मौत हो गई। 39 साल की ब्राजीलियन मॉडल खार्किव में तैनात थी। इसी दौरान रूसी सेना के मिसाइल अटैक में उनकी मौत हो गई। उन्होंने इससे पहले इराक में इस्लामिक स्टेट खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने इराक के कुर्दिस्तान इलाके में ISIS के खिलाफ लड़ाई के दौरान स्नाइपर की ट्रेनिंग ली थी।
Tags: Brajil, Russia, Ukraine, War, Thalito de Valle
Courtesy: News18
रूस ने मात्र तीन महीने में भारत और चीन को तेल, कोयला और गैस बेचकर 24 अरब डॉलर की कमाई
यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों की मार झेल रहे रूस ने मात्र तीन महीने में भारत और चीन को तेल, कोयला और गैस बेचकर 24 अरब डॉलर की कमाई की। रूस से तेल लेने के मुद्दे पर अमेरिका कई बार भारत को धमका चुका है लेकिन मोदी सरकार अपने दोस्त रूस के साथ खड़ी है और सस्ती दर पर तेल और कोयला खरीदने का दौर जारी है। भारत ने भी इस दौर में रूस से 5.1 अरब डॉलर का ऊर्जा आयात किया है।
Tags: Ukraine, Russia, India, China, Export, Crude Oil, gas
Courtesy: Navbharat Times
नाटो के 30 सहयोगी देशों ने स्वीडन और फिनलैंड को सदस्य बनाने के लिए किये हस्ताक्षर
नाटो के 30 सहयोगी देशों ने स्वीडन और फिनलैंड को सदस्य बनाने के लिए हस्ताक्षर किये। नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, ''यह फिनलैंड, स्वीडन और नाटो के लिए सचमुच एक ऐतिहासिक क्षण है।'' दरअसल, इस साल फरवरी में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और उसके बाद से सैन्य संघर्ष के मद्देनजर स्वीडन और फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने के लिए तैयारियां तेज कर दी, हालांकि नाटो में शामिल होने पर रूस ने स्वीडन और फिनलैंड को चेतावनी दी थी।
Tags: NATO, Swedan, Finland, Ukraine, Russia
Courtesy: Hindustan
भारत से लड़ाकू विमान 'तेजस' खरीदेगा मलेशिया, अधिकारियों के बीच चल रही बातचीत
मलेशिया भारत से लड़ाकू विमान तेजस खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विमानों की खरीद के लिए भारत और मलेशिया के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। इसके साथ ही चीन और रूस भी अपने विमान बेचने की कोशिश में हैं। भारत के तेजस का मुकाबला चीन के JF-17, साउथ कोरिया के FA-50, रूस के Mig-35 और Yak-130 से है। भारत का प्रस्ताव है कि अगर मलेशिया तेजस विमान खरीदता है तो वहां मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Tags: Malaysia, India, Tejas, Deal, Russia
Courtesy: News18
रूस से दूरी पड़ रही है जर्मनी को भारी, अल्यूमिनियम, शीशा, और केमिकल्स इंडस्ट्री पर भारी असर
जर्मनी का औद्योगिक ढांचा ढहने की चेतावनी जर्मन फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स (डीजीबी) ने दी है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ी महंगाई और ईंधन के अभाव के कारण कर्मचारियों में बढ़ रहे असंतोष को लेकर ये बातचीत शुरू हो रही है। रूस से गैस आयात घटाने के कारण अल्यूमिनियम, शीशा, और केमिकल्स इंडस्ट्री पर भारी असर पड़ा है। अगर इस रूप में उद्योग ढहे, तो उसके पूरी अर्थव्यवस्था और नौकरियों की स्थिति के लिए बेहद गंभीर नतीजे होंगे।
Tags: Russia, Germany, DGB, industry, Aluminum
Courtesy: Amar ujala
रूस सस्ते दर पर करेगा गेहूं निर्यात, गेंहू की कमी वाले देशों से व्यापार करेगा मजबूत
यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस पर कई स्तर पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं रूस ने ग्रेन एक्सपोर्ट टैक्स को कम कर गेहूं की कमी वाले देशों के सामने सस्ते गेहूं का पासा फेंक दिया है। टैक्स की नई दरें छह जुलाई से लागू हो जाएंगी। हालांकि रूस की शर्त है कि गेहूं की खरीद का भुगतान केवल उसकी अपनी मुद्रा रूबल में ही करना होगा। रूबल में भुगतान होने की सूरत में उसकी मुद्रा अधिक मजबूत हो जाएगी।
Tags: Russia, Wheat, Export, Grain, Rubel
Courtesy: Jagran
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- सरकार देश के आयात पर रुपये की गिरती कीमत को लेकर सतर्क
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार देश के आयात पर रुपये की गिरती कीमत के असर को लेकर सतर्क होने के साथ निगाह रखे हुए है। अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये ने सापेक्षिक रूप से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि रुपये की कीमत गिरने से आयात पर तात्कालिक असर पड़ेगा और आयात अधिक महंगा हो जाएगा। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पिछले कुछ महीनों में रुपये की कीमत में लगातार गिरावट आती रही है।
Tags: Finance Minister, Nirmala Sitharaman, Rupee, Dollar, Russia, Ukraine
Courtesy: News18
पीएम मोदी ने व्लादिमिर पुतिन से फोन पर की बात, यूक्रेन युद्ध को कूटनीति से सुलझाने की सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं ने इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार और विभिन्न अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा, पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान यूक्रेन में मौजूदा स्थिति से संबंधित बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत के लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराया और इसका समाधान निकालने के लिए कूटनीतिक तरीके को अपनाने की बात कही
Tags: PM Narendra Modi, Vladimir Putin, Russia, India, phone, Talk
Courtesy: News18
रूस की मिसाइल ने यूक्रेन में रिहायशी इमारत पर किया हमला
यूक्रेन के काले सागर के तट पर बसे ओडेसा शहर में जून 30 को एक रूसी मिसाइल से आक्रमण किया गया। इस हमले में 14 लोग मारे गए है जबकि 30 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। हमले में नौ मंजिला इमारत ध्वस्त हुई है। हादसे के बाद कई लोग मलबे में दबे हैं जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। बता दें कि इस हमले की पुष्टि यूक्रेन के आपात मंत्रालय ने की है।
Tags: Missile, Russia, Attack, Ukraine
Courtesy: NDTV News
अमेरिका ने कहा है कि वह रूस के तेल निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए भारत के संपर्क में
अमेरिका ने कहा है कि वह रूस के तेल निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए ज्यादा खपत वाले भारत समेत अन्य देशों के साथ संपर्क में हैं। हालांकि जी7 वार्ता में इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई। वहीं रूस से भारत के कच्चे तेल की खरीद लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भारतीय कंपनियां एक तरफ, जहां रूस से सस्ती दर पर ज्यादा से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी तरफ पारंपरिक ओपेक के सदस्यों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।
Tags: America, Crude Oil, Russia, Export, G7
Courtesy: Jagran