Madhav singh solanki

फ़ोटो: News18hindi

गुजरात के पूर्व सीएम माधव सिंह सोलंकी ने 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले माधव सिंह सोलंकी का 94 वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य अस्थिरता के चलते निधन हो गया। देश के तमाम नेताओं ने सोलंकी के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा- "श्री माधव सिंह सोलंकी जी एक दुर्जेय नेता थे, जिन्होंने दशकों तक गुजरात की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के प्रति उनकी समृद्ध सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके… read-more

शनि, 09 जनवरी 2021 - 10:11 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Madhav singh solanki, PM Modi, Tweets, Death, sad demise, Congress leader

Courtesy: Aajtak

Charley Pride

फोटोः The Indian Express

लोकप्रिय कंट्री म्यूजिक सिंगर चार्ली प्राइड का 86 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

अमेरिका के लोकप्रिए कंट्री म्यूजिक स्टार चार्ली प्राइड का 86 साल की उम्र में कोरोना की चपेट में आने के कारण निधन हो चुका है। इस बात की जानकारी उनके परिवार वालो ने देते हुए बताया कि चार्ली का निधन टेक्सस के डेलास में हुआ। चार्ली कंट्री हॉल ऑफ़ फेम में अपनी जगह बनाने वाले पहले अफ़्रीकी-अमेरिकी सिंगर थे। चार्ली अपने 1970 में गाये गाने 'किस एन एंजेल गुड मॉर्निंग' से मशहूर हुए थे। इसी वर्ष नवंबर में चार्ली को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाज़ा… read-more

रवि, 13 दिसम्बर 2020 - 05:38 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Charley Pride, Country Music Singer, sad demise, Coronavirus

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Astad Deboo Demise-Death

फोटोः Indulge Express

मशहूर नर्तक उस्ताद देबू का हुआ दुखद निधन, कुछ समय से चल रहे थे बीमार

भारतीय मशहूर नर्तक उस्ताद देबू का दिसंबर 10 को 74 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो चुका है। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया के ज़रिये साझा करते हुए कहा कि, 'दिसंबर 10 को सुबह वे दुनिया छोड़ कर चले गए। मुंबई में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। वो कुछ समय से बीमार चल रहे थे।' नृत्य के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए उस्ताद को 1995 में 'संगीत नाटक अकादमी' पुरस्कार से नवाज़ा गया था और 2007 में 'पद्मश्री' से भी समान्नित किया गया था… read-more

गुरु, 10 दिसम्बर 2020 - 12:56 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Astad Deboo, Padma Shri, sad demise

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Ahmed patel

फ़ोटो: Getty images

कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल ने मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

कांग्रेस के दिग्गज नेता व चाणक्य कहे जाने वाले अहमद पटेल का खराब स्वास्थ के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही पटेल ने कोरोना संक्रमण को मात दी थी ,लेकिन उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ती ही चली गई। पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट व अन्य जरियों से श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बुध, 25 नवंबर 2020 - 12:41 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ahmed Patel, sad demise, Indian National Congress

Courtesy: Aajtak news