Mithilesh Chaturvedi

फोटो: Janta TV

अपनी एक्टिंग से "गदर" मचाने वाले अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन

बॉलीवुड अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने दी है। उनका निधन अगस्त तीन को हुआ है। मिथिलेश ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वो कोई मिल गया, अशोका, गदर, रेडी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे। मिथिलेश थियेटर में भी काफी सक्रिय थे। उनके निधन से बॉलीवुड और उनके फैंस में गम का माहौल है।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 03:45 PM / by रितिका

Tags: Mithilesh Chaturvedi, Bollywood, Salman Khan, Death

Courtesy: ndtv

Salman Khan

फोटो: IWMBuzz

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान रख सकेंगे बंदूक, सुरक्षा के लिए मिला लाइसेंस

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद बंदक रखने का लाइसेंस मिल गया है। बंदूक का लाइसेंस दिए जाने के लिए सलमान ने आवेदन किया था। लाइसेंस के लिए उनका वेरिफिकेशन भी जुलाई 22 को हुआ था। धमकी मिलने के बाद सलमान ने अपनी गाड़ी को बुलेटप्रूफ ग्लास लगाकर अपग्रेड किया है। बता दें कि सलमान को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह हत्या करने की धमकी दी गई थी।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, Salman Khan, License, gun license

Courtesy: ndtv

Salman Khan

फोटो: Khabar

संस्था ने लिखा पुलिस को पत्र, सलमान खान को हथियार लाइसेंस ना देने की मांग

"संघर्ष" नाम की संस्था ने सलमान खान को हथियार का लाइसेंस ना दिए जानें की मांग की है। संस्था ने इस मामले में मुंबई पुलिस को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया कि सलमान खान का हिट एंड रन मामले में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। ऐसे में उन्हें लाइसेंस नहीं मिलना चाहिए। जानकारी थी कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सलमान खान में हथियार के लिए आवेदन किया है।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 05:37 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Arms and Ammunition, Mumbai Police

Courtesy: news 18

Salman Khan

फोटो: Bollywood Hungama

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फंसलकर से की मुलाकात

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने  मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फंसलकर से मुलाकात की है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कुछ दिन पहले धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर धमकी के बारे में अवगत कराया है। कयास लग रहे हैं कि सलमान ने कमिश्नर से हथियार के लिए लाइसेंस की मांग की है। बता दें कि पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 07:07 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bollywood, Salman Khan, death threat, Commissioner

Courtesy: News18

Swara Bhaskar

फ़ोटो: Opindia

सलमान खान के बाद अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को एक गुमनाम लेटर के माध्यम से जान से मारने की धमकी

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को भी एक गुमनाम लेटर के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। कहा जा रहा है कि वीर सावरकर का अपमान करने की वजह से स्वरा को यह लेटर भेजा गया है और इस लेटर में उन्हें गालियां दी गई है। खत में लिखा है कि अपनी भाषा को मर्यादा में रखो। वीर सावरकर का अपनाम नहीं सहेंगे। इस देश का नौजवान। आराम से अपनी फिल्म बनाओ वरना जनाजे उठेंगे। 

बुध, 29 जून 2022 - 07:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Salman Khan, Swara Bhaskar, Threat, Letter

Courtesy: Amar ujala

Salman Khan

फोटो: My Jio Life

सलमान खान ने लिया ग्रीन इंडिया चैलेंज, फैंस से किया पेड़ लगाने का आग्रह

बॉलीवुड के जानमाने सुपरस्टार सलमान खान ने जून 22 को हैदराबाद में ग्रीन इंडिया चैलेंज लिया। सलमान पौधारोपण कर इस चैलेंज में शामिल हुए। उन्होंने अपने फैंस से भी पेड़ लगाने की अपील की। सलमान ने रामोजी फिल्म सिटी में पौधारोपण किया। बता दें कि सलमान आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ राज्यसभा सांसद और ग्रीन इंडिया के संस्थापक जे संतोष कुमार और उनके फिल्म… read-more

गुरु, 23 जून 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Salman Khan, joins, Green India Challenge, plant

Courtesy: The News Ocean

salman khan

फोटो: TV9 Hindi

सलमान खान एक फिल्म में करेंगे 10 हीरोइनों के साथ काम

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अपनी अगली फिल्म नो एंट्री में एंट्री एक या दो नहीं बल्कि कुल 10 हीरोइनों के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म वर्ष 2005 में आई नो एंट्री का सिक्वल है। हालांकि अबतक 10 हीरोइनों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अनीज बाज्मी द्वारा निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में फरदीन खान भी दिखाई देंगे, जिसके लिए उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Salman khan films, Movies, Bollywood

Courtesy: Zee News

Salman Khan

फोटो: The Express Tribune

सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को आरोपी महाकाल ने दी गलत जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी दिए जाने के मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच को सौरव उर्फ महाकार ने गुमराह करते हुए गलत जानकारी दी है। उसने बताया था कि गोल्डी बराड़ के ऑर्डर पर राजस्थान के जालौर से आए दो लोगों ने सलमान के घर धमकी भरा खत भेजा था। बता दें कि क्राइम ब्रांच अबतक लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और विक्रम बराड़ से मिली जानकारी को सलमान के मामले से नहीं जोड़ सकी।

बुध, 15 जून 2022 - 04:10 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Mumbai crime branch, Crime Branch, death threat

Courtesy: TV9 Hindi

Lawrence Bishnoi and Salman Khan

फोटो: The PiPa News

सलमान खान को धमकी देने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भेजे गए धमकी भरे पत्र के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक सलमान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ही धमकी भरा लेटर भेजा था। ये पत्र लॉरेंस के कास विक्रम बराड़ ने सलमान के पिता के पास पहुंचाने का काम किया था। बता दें कि राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले विक्रम बराड़ पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। 

शुक्र, 10 जून 2022 - 03:15 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Death Threats, Lawrence Bishnoi, Lawrence Bishnoi gang

Courtesy: Zee News

Salman Khan

फ़ोटो: Zee News

सलमान खान को मिली सिद्धू मूसेवाला की तरह मार डालने की धमकी, सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र गृह मंत्रालय द्वारा सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सलमान खान के पिता सलीम खान को जून 5 को एक लेटर मिला था, जिसमें उन्हें और अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस लेटर में लिखा गया था कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह सलमान खान का हाल किया जाएगा।  

सोम, 06 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Salman Khan, Maharashtraa, Siddhu moosewala, Security

Courtesy: Amar ujala