Monkeypox

फोटो: The Hindu

मंकीपॉक्स: केरल के कन्नूर में भारत का दूसरा मामला सामने आया

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, आज केरल के कन्नूर में भारत में दूसरे मंकीपॉक्स का मामला सामने आया है। राज्य के साथ-साथ देश में मंकीपॉक्स का यह दूसरा मामला है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि 13 जुलाई को केरल पहुंचा मरीज कन्नूर का रहने वाला है। परियाराम मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। जार्ज ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। 

सोम, 18 जुलाई 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: second positive case, Monkeypox, Kerala, kannur

Courtesy: ABP News