Karnataka Hubli After Stonepelting Section 144

फोटो: Deshhit

कर्नाटक पुलिस ने हुबली शहर में झड़प के बीच लागू की धारा 144

कर्नाटक पुलिस ने अप्रैल 16 की हिंसक पथराव की घटना के संबंध में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुबली शहर की धारा 144 लागू की है। विशेष रूप से, गुस्साई भीड़ ने पुराने हुबली पुलिस स्टेशन पर कथित रूप से पथराव किया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। कर्फ्यू अप्रैल 23 तक लागू रहेगा। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर अब तक 132 लोगों को गिरफ्तार किया है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 05:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: karnatka, section 144, stonepelting

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Maharashtra Section 144

फोटो: India.com

महाराष्ट्र के अमरावती में दो समूहों के बीच झड़प के बाद धारा 144 लागू

महाराष्ट्र में अमरावती जिले के अचलपुर-परतवाड़ा शहर में झंडा बदलने की रस्म के दौरान झड़प के बाद धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, अचलपुर के दुला गेट पर एक झंडे को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद स्थिति ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। 

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Maharashtra, section 144, Amravati

Courtesy: Times Now Hindi

Section 144 Implemented Till April 30 Police Commissionerat

फोटो: Oneindia

रमजान, रामनवमी और स्कूल परीक्षा को देखते हुए अप्रैल 30 तक धारा 144 लागू: नोएडा

गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने रमजान, रामनवमी, अंबेडकर जयंती और चल रहे हाईस्कूल (कक्षा 10वीं), इंटर परीक्षा (कक्षा 12वीं) को देखते हुए अप्रैल 1 से अप्रैल 30 तक जिले में धारा 144 लागू कर दी है। गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्तालय ने अप्रैल 1 को इस संबंध में एक आदेश जारी कर कहा कि शांति और सद्भाव बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है और कई त्योहारों को देखते हुए जिले की सीमा के भीतर धारा 144 लागू करने का निर्णय… read-more

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: section 144, Noida, police commissionerate

Courtesy: ABP Live

Section 144 Imposed Around Schools In Udupi

फोटो: Opindia

कर्नाटक हिजाब मामला: उडुपी में स्कूलों के आसपास लागू हुई धारा 144

उडुपी जिला प्रशासन ने फरवरी 13 से फरवरी 19 तक जिले के सभी हाई स्कूलों के आसपास के क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। हिजाब विवाद को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा घोषित छुट्टी के बाद फरवरी 14 को दोबारा स्कूल खुल रहे हैं। स्कूलों के आसपास नारे लगाने, गाने और भाषण देने पर सख्ती से रोक है।

रवि, 13 फ़रवरी 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka Hijab Row, section 144, imposed around schools, Udupi

Courtesy: News Fire

Lockdown

फोटो: DNA India

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच मुंबई में लागू हुई धारा 144

ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में दिसंबर 30 से जनवरी 7 तक धारा 144 लागाई गई है, जिसकी वजह से यहां न्यू ईयर का जश्न फीका रहेगा। इस दौरान होटल, रेस्ट्रां, बार, आदि में पार्टी करने पर रोक रहेगी। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। पार्टियों पर रोक के बाद जांच में भी सख्ती आई है। जानकारी के मुताबिक दिसंबर 29 को मुंबई में कोरोना संक्रमण के 1377 मामले सामने आए है।

गुरु, 30 दिसम्बर 2021 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: Mumbai, omicron, omicron threat, section 144

Courtesy: ABP Live

Omicron Scare Section 144 Imposed In Mumbai

फोटो: Times Now News

ओमिक्रॉन के डर के बीच, मुंबई में दो दिनों के लिए लागू हुई धारा 144

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मद्देनज़र सरकार ने दिसंबर 11 और 12 को मुंबई में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। लोगों या वाहनों की रैलियां, मोर्चा, जुलूस आदि तटीय शहर में प्रतिबंधित हैं। उल्लंघन करने वालों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत दंडित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, अमरावती, मालेगांव और नांदेड़ में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में कानून-व्यवस्था की स्थिति को खतरा होने पर भी यह आदेश जारी किया गया है।

शनि, 11 दिसम्बर 2021 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: omicron, section 144, Maharashtra Government

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Lucknow

फोटो: Indian Holiday

दिसंबर 7 से लखनऊ में लागू हुई धारा 144, ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखकर लिया फैसला

देश मे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले, क्रिसमस, न्यू ईयर और प्रवेश परीक्षा को देखते हुए दिसंबर 7 को पूरे लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। यह आदेश जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया ने जारी किया है। इसके अनुसार विधानसभा के आसपास धरने पर प्रतिबंध, होटल, सिनेमाघर, जिम 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। मास्क लगाना अब अनिवार्य होगा। कोरोना की गाइडलाइन का पालन और धर्म स्थलों पर 50 लोग ही इकट्ठा हो सकेंगे।

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Lucknow, section 144, omicron, Gym

Courtesy: Dainik Bhaskar

Lucknow

फोटो: Mint

लखनऊ में लगाई गई धारा 144, नवंबर आठ तक रहेगी लागू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य सरकार ने धारा 144 लागू कर दी है। यहां नवंबर आठ तक धारा 144 लागू रहेगी। सरकार ने परीक्षाओं और त्योहारों के मद्देनजर ये फैसला किया है। ऐसे में अब इजाजत के बिना भीड़ जु टाने पर पाबंदी रहेगी। राजधानी में किसी तरह के धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन नहीं हो सकेगा। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निदेश दिए गए हैं। 

बुध, 06 अक्टूबर 2021 - 01:15 PM / by रितिका

Tags: Lucknow, section 144, Uttar Pradesh Government

Courtesy: News 18 Hindi

noida night curfew

फोटोः DNA India

नोएडा में रात 10 से सुबह 6 तक धारा 144 लागू करने का निर्देश

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अगस्त 31 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। रात 10 बजे के बाद सड़क पर घूमने पर सख्त कार्रवाई होगी। बाजार समय पर बंद करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा इलाके में पेट्रोलिंग सितंबर 30 तक जारी रहेगी। केरल में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्ती बढ़ाई है।

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 07:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Noida, Night Curfew, section 144, police patrolling

Courtesy: ZEE News

Aligarh

फोटो: Yodha News

अलीगढ़ शहर और देहात में लगाई गई धारा 144

अलीगढ़ एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने आदेश जारी कर अलीगढ़ शहर में अगस्त 5 से सितंबर 29 और देहात में अक्टूबर 4 तक आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी है। पूर्व के त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने और भीड़ उमड़ने के मामलों को देखते हुऐ जिला प्रशासन ने धारा 144 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।  स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि त्योहारों के कारण से धारा 144 लगाई गई है।

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 06:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Aligarh police, Aligarh, Indian Festivals, section 144, Uttar Pradesh

Courtesy: Amar Ujala News