Buldozer

फ़ोटो: Jagran

रामनवमी रैली पर पथराव करने वालों के घर पर चला बुलडोजर: खरगोन

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में अप्रैल 10 के दिन रामनवमी रैली में हुए पथराव के बाद सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। प्रशासन ने आदेशानुसार छोटी मोहन टाकीज में रहने वाले सभी आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ढहा दिया है। इस कार्रवाई का आदेश सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया था। कांग्रेस ने इस आदेश का विरोध किया है। पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि बुलडोजर शक्ल देख कर चलता है।

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shivraj Singh Chouhan, दिगविजय सिंह, buldozer, Madhyapradesh

Courtesy: Aajtak News

Govind singh

फोटो: Free press journal

शिवराज के एक्शन को बताया "तालिबानी", कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की बुलडोजर कार्यवाही को कांग्रेस पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने तालिबानी एक्शन बताया है। गोविंद सिंह ने एलान किया है कि जो लोग शिवराज सिंह की बुलडोजर कार्यवाही से पीड़ित है वे उनके पास आएं। सिंह ने पीड़ितों की लड़ाई मानव अधिकार आयोग और अदालत में लड़ने का आश्वासन दिया। गोविंद सिंह ने यह भी कहा है कि शिवराज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर काम कर रहे है।

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 07:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Govind singh, Shivraj Singh Chouhan, buldozer

Courtesy: Live hindustan

cm rise schools

फोटो: Free Press Journal

सीएम राइज स्कूल में इस सेशन से शुरु होगी पढ़ाई: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार के सीएम राइज स्कूलों की शुरुआत जून 13, 2022 से होगी, जहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। लगभग 24 करोड़ ₹ की लागत से बनने वाले स्कूलों के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सिद्ध होंगे। ग्रामीण छात्रों के लिए इन स्कूलों में लाइब्रेरी, लैब, प्लेग्राउंड और स्मार्ट क्लास की सुविधा होगी। राज्य में… read-more

सोम, 28 मार्च 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Shivraj Singh Chouhan, Madhya Pradesh, Madhya Pradesh Government, government schools

Courtesy: NDTV News

shivraj singh chouhan

फोटो: The Indian Express

शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के दो शहर किए पवित्र घोषित

मध्यप्रदेश के दमोह में स्थित जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर और भगवान शिव के मंदिर बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र घोषित किया है। अब यहां मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फरवरी 21 को दमोह में हुए पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान कही है। शिवराज सिंह ने स्थानीय लोगों से गौ रक्षा के काम को आगे बढ़ाने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए काम करने की अपील की है।

मंगल, 22 फ़रवरी 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Singh Chauhan, Banned

Courtesy: Zee News

Madhya Pradesh Music Academy To Be Established In Indore

फोटो: The Financial Express

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की इंदौर में लता मंगेशकर अकादमी खोलने की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फरवरी 7 को इंदौर में लता मंगेशकर अकादमी स्थापित करने की घोषणा की। यह घोषणा भोपाल के स्मार्ट पार्क में रूटिंग प्लांटेशन के दौरान की गई। इंदौर में संगीत अकादमी, संगीत संग्रहालय बनाने के साथ लता मंगेशकर की मूर्ति स्थापित की जाएगी और एक जयंती पुरस्कार स्थापित किया जाएगा"। विशेष रूप से, मध्य प्रदेश लता मंगेशकर का जन्म राज्य है। लता की मृत्यु फरवरी 6 को हुई थी। 

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 04:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lata Mangeshkar, Shivraj Singh Chouhan, music-academy

Courtesy: Aajtak News

Shivraj Singh Chouhan

फोटो: OpIndia

बेटियों को साइकिल, छात्रों को निशुल्क किताबें देगी सरकार: शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनवरी 28 को एक कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया कि छात्रों को मुफ्त किताबें दी जाएंगी। एक गांव से कोई बेटी दूसरे गांव पढ़ने जाएगी तो उसे साइकिल के साथ 5000 रुपये भी दिए जाएंगे। घर में बेटी होने पर और उसके कॉलेज जाने पर 25 हजार रुपये भी सरकार की ओर से छात्रा को मिलेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सरकार अब हर महीने दो लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Shivraj Singh Chouhan, CM Shivraj Singh Chouhan, Madhya Pradesh Government

Courtesy: AajTak News

Shivraj Singh Chouhan

फोटो: The Indian Express

जनवरी 20 तक हर बच्चे को लगाई जाए वैक्सीन की डोज: सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत हर जिले में जनवरी तीन से 15-18 वर्ष की आयु के बच्चों को वैक्सीनेशन लगाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस अभियान के तहत राज्य के 48 लाख बच्चों को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन अभियान को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी कोशिश है कि सभी को जनवरी 20 तक वैक्सीन लग जाए। पहले दिन कुल 12 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।

सोम, 03 जनवरी 2022 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: Covid Vaccination, Vaccination Drive, Madhya Pradesh Government, Shivraj Singh Chouhan

Courtesy: TV 9 Hindi

Mahua Is Not Just Kachchi Sharaab Anymore

फोटो: Jagran Images

शिवराज सिंह चौहान ने महुआ से बनी 'कच्ची शराब' को वैद्य करार किया: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर 22 को घोषणा की है कि, एक नई आबकारी नीति महुआ से बनी शराब को वैध कर देगी और इसे "विरासत की शराब" के रूप में बेचा जाएगा। सोमवार को मंडला में जनजातीय गौरव दिवस पर बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सरकार एक आबकारी नीति तैयार कर रही है जिसके तहत अगर कोई पारंपरिक तरीके से महुआ से बनी शराब बनाता है, तो यह अब अवैध नहीं होगी।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 01:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mahua, Shivraj Singh Chouhan, Madhya Pradesh

Courtesy: Khabar Satta

Airport Flight

फोटो: The Financial Express

प्रयागराज से इंदौर के लिए शुरु हई फ्लाइट सेवा

प्रयागराज में अक्टूबर 31 से नई हवाई सेवा की शुरुआत हुई है, जिसके बाद इंदौर का सफर आसान हुआ है। अब प्रयागराज से कुल 12 शहरों की उड़ान संभव हो गई है। इस सेवा का शुभारंभ नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिलकर किया। जानकारी के मुताबिक यूपी में वर्ष 2017 में सिर्फ दो एयरपोर्ट थे वहीं अब कुल नौ एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन होता है। 

सोम, 01 नवंबर 2021 - 08:05 PM / by रितिका

Tags: Prayagraj, Airport, Jyotiraditya Scindia, Shivraj Singh Chouhan

Courtesy: News 18 Hindi

Shivraj Singh Chauhan

फोटो: Newstrack

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने महिलाओं को लेकर बड़े ऐलान किए हैं. सिंह ने कहा, ' महिलाओं के नाम संपत्ति होने पर रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं देना होगा। कुछ राशन की दुकानें महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा चलाई जाएंगी। कुछ खरीद केंद्रों पर महिलाएं खाद्यान्न की खरीद करेंगी। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं गांव के बिजली बिल जमा करेंगी और वसूली का 10 प्रतिशत उनके खातों में जमा किया जाएगा। पोषण आहार संयंत्र का संचालन स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया… read-more

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 11:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Shivraj Singh Chouhan, women livelihood, industrial cooperative society

Courtesy: Aajtak News