Akhilesh Yadav

फोटो: Hindustan Times

अखिलेश यादव ने भंग किए पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत संगठन और प्रकोष्ठ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राज्य कार्यकारिणी, युवा संगठनों, महिला सभा और अन्य प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के ट्वीटर अकाउंट से साझा की गई है। ट्वीट में लिखा गया कि यूपी इकाई के अध्यक्ष के अलावा अन्य सभी संगठनों को अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से भंग किया है। माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी का गठन सितंबर में किया जाएगा।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, SP Akhilesh Yadav

Courtesy: News 18 Hindi

Mayank Joshi

फोटो: News Nation tv

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने किया ऐलान

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मार्च 05 उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा की जनसभा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। फरवरी 22 को अखिलेश यादव के साथ हुई उनकी मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के बाद से ही ये माना जा रहा था कि मयंक जोशी सपा में शामिल हो सकते है।

रवि, 06 मार्च 2022 - 02:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Samajwadi Party, mayank joshi, join SP, SP Akhilesh Yadav

Courtesy: Aaj Tak