'आरआरआर' के ट्रेलर ने तोड़ा "बाहुबली" का रिकॉर्ड

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी पैन इंडिया की फिल्म "RRR" के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। यह ट्रेलर अब तक के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला ट्रेलर बन गया है। इसने बाहुबली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इस फिल्म में अजय देवगन, राम चरण, आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर जैसे सितारे नजर आने वाले है। ये फिल्म जनवरी 7, 2022 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 08:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: RRR, RRR film Release, RRR Trailer, SS RAJAMOULI

Courtesy: India TV

RRR Film

फोटोः ctahalaka.com

नए वर्ष में सिनेमाघरों में रिलीज होगी ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर

नए वर्ष की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर जनवरी 7, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म के रिलीज होने से पहले ही निर्माताओं ने इस फिल्म की एक झलक दिखाई है। इस फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को दर्शाती है एवं यह दमदार एक्शन से भरपूर… read-more

सोम, 01 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: RRR film Release, action, drama, Entertainment news, SS RAJAMOULI

Courtesy: AajTak

RRR

फोटो: DNA India

आगे बढ़ी साउथ की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म "आरआरआर" की रिलीज़ डेट

साउथ की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म "आरआरआर" की रिलीज़ डेट अगले साल तक के लिए टाल दी गई है। इसे अक्टूबर 13 को रिलीज़ किया जाना था। दरअसल कोविड की दूसरी लहर के बाद खुले सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की बेलबॉटम कुछ खास कमाल नही दिखा सकी। इसी डर से इसकी तारीख भी आगे बढ़ानी पड़ी है। इस फ़िल्म में साउथ एक्टर्स के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नज़र आने वाली हैं। इसे एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है।

रवि, 22 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: RRR, Ajay Devgn, Alia Bhatt, SS RAJAMOULI

Courtesy: Amar Ujala

Alia Bhatt in RRR

फोटो: Odisha TV

बॉलीवुड के सबसे महंगे गाने का हिस्सा होंगी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म RRR में अहम भूमिका निभा रही है। इतना ही नहीं वो इस फिल्म के अहम गाने का हिस्सा है। ये गाना भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा गाना माना जा रहा है। राजामौली एक गाने को प्लान कर रहे हैं, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस गाने में आर्टिस्ट्स के कपड़ों की कीमत ही एक करोड़ रुपये के आसपास है।

बुध, 14 जुलाई 2021 - 06:55 PM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, SS RAJAMOULI, RRR film Release, RRR Film

Courtesy: Aajtak News

Alia bhutt debut in South indian film industry

फ़ोटो: Zee News

इस फ़िल्म के साथ साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं आलिया भट्ट

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट अपनी आने वाली नई फ़िल्म 'RRR' से साउथ इंडियन फ़िल्म में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में आलिया भट्ट सीता के किरदार में नज़र आएंगी। फिल्म का पोस्टर पहले ही सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट को इस रोल के लिए 6 करोड़ रुपये फीस दी जायेगी, जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है। साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में आज तक किसी भी एक्ट्रेस इतनी बड़ी रकम नही दी गई है।

गुरु, 17 जून 2021 - 03:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Alia Bhatt, RRR, SS RAJAMOULI, As a Sita

Courtesy: Zee News

RRR movie Poster

फोटो: News Track English

एसएस राजामौली ने बेचे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'RRR' के पोस्ट-थिएट्रिकल राइट्स

एसएस राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म 'RRR' के 'पोस्ट थिएट्रिकल' डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स बेच दिए हैं। फिल्म के तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ वर्जन के डिजिटल राइट्स ZEE5 ने, दूसरी ओर हिंदी, इंग्लिश पुर्तगाली, कोरियाई, तुर्की और स्पेनिश वर्जन के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने और स्टार ने तेलुगु तमिल और कन्नड़ के सैटेलाइट राइट्स लिए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ZEE5 ने 'RRR' के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स 300 करोड़ रुपए में खरीदे हैं।

गुरु, 27 मई 2021 - 01:35 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: RRR, Jr NTR, ramcharan, SS RAJAMOULI

Courtesy: Bhaskar News