SnowFall In Himachal Pradesh

फोटो: Divya Himachal

हिमस्खलन के कारण रोहली में अवरुद्ध हुई सड़कें: हिमाचल प्रदेश

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के आधिकारिक बयान के मुताबिक रोहली (टिंडी से किलार की ओर 10 किमी आगे) जिला लाहौल और स्पीति में हिमस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई है। हालांकि, भूस्खलन की वजह से कडू नाला पर राज्य राजमार्ग 26 पहले से बंद है। रोहली और कडू नाले के मध्य लगभग 5-6 वाहन हिमस्खलन के कारण फंसे हुए हैं। बयान के मुताबिक टिंडी पुलिस पोस्ट से एक बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।  

मंगल, 08 मार्च 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, snowfall, State Emergency Operation Center

Courtesy: News India Live