इंडियन प्रीमियर लीग के टीवी और डिजिटल राइट्स 43 हजार करोड़ में बिके
इंडियन प्रीमियर लीग के टीवी और डिजिटल राइट्स की बोली जून 13 को भी लगाई गई है। अबतक इसके राइट्स 43 हजार करोड़ रुपये में बिक चुके हैं। नीलामी की दौड़ में सात कंपनियां शामिल थी। अबतक टीवी और डिजिटल राइट्स के लिए 43 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई जा चुकी है। इसकी बोलियां लगना जून 13 को भी जारी है। संभावना है कि बोली 50 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करे।
Tags: IPL, cricket ipl, TATA IPL 2022, Auction
Courtesy: news18
आईपीएल 2022 MI vs LSG: लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया
मुंबई अप्रैल 24 को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराकर मुंबई को लगातार 8 वीं हार दी। अब मुंबई आईपीएल की दौड़ से लगभग बाहर है। पहले बैटिंग करते हुए सुपरजायंट्स ने 168 का स्कोर बनाया जहाँ कप्तान के एल राहुल ने 103 रनों की पारी खेली। मुंबई आते ही ड़गमगा गई और 132/8 का स्कोर ही बना पाई।
Tags: TATA IPL 2022, MI vs LSG, Mumbai, Wankhede stadium
Courtesy: Aaj Tak
आईपीएल में आज होगा मुंबई और लखनऊ का मुकाबला
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अप्रैल 24 को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस मैच में टीम को जीत की सख्त दरकार है। इस मैच को जीतकर टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन का तोहफा भी देना चाहेगी। वहीं लखनऊ की टीम मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में बनी रहना चाहेगी।
Tags: Mumbai Indians, Lucknow Super Giants, IPL, TATA IPL 2022
Courtesy: ABP Live
आईपीएल 2022 DC vs RR: राजस्थान ने दिल्ली को 15 रनों से हराया
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अप्रैल 22 को खेले गए मुुुुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हराया। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 222 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जाॅस बटलर ने 65 गेंंदों पर 116 रनों की पारी खेली और देवदत्त पडिक्कल ने 54 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली 207 रन ही बना पाई जहां कप्तान ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 44 रन की पारी खेली।
Tags: TATA IPL 2022, DC vs RR, Mumbai, Wankhede stadium
Courtesy: News 18
आईपीएल 2022 MI vs CSK: चेन्नई ने मुंबई को 3 विकट से हराया
मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में अप्रैल 21 को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकट से हराया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई ने 155 रन का स्कोर 7 विकट के नुकसान पर बनाया, जिसमें अहम योगदान तिलक वर्मा (51) ने दिया। चेन्नई ने शुरुआत में ही 2 विकट खो दिए और लगातार विकट गिरते रहे। अंतिम ओवर में चेन्नई को 17 रनों की आवश्यकता थी, जिसे धोनी ने लास्ट बाॅल पर चौका लगाकर पूरा किया।
Tags: TATA IPL 2022, MI vs CSK, Mumbai, sports
Courtesy: Aaj Ki News
आईपीएल 2022 DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकट से हराया
मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में अप्रैल 20 को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने सिर्फ 115 रन का स्कोर ही बनाया। दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 1 विकट के नुकसान पर 116 रन का लक्ष्य बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर ने भी शानदार हाफ़ सेंचुरी जड़़ी और पृथ्वी शाॅ ने 41 रनों का योगदान दिया।
Tags: TATA IPL 2022, DC vs PBKS, Prithvi Shaw, David Warner
Courtesy: Aajtak News
आईपीएल 2022 RCB vs LSG: आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से हराया
अप्रैल 19 को नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने लखनऊ को 18 रनों से हराया। पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने 181 रन जड़ दिए जिसमें कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 96 रनों की शानदार पारी खेली। सुपर जायंट्स की ओर से कप्तान के एल राहुल ने 30 और क्रुणाल पंड्या 42 रन ही बना पाए जो जीत के लिए काफी नहीं थे। अतः लखनऊ 18 रनों से हार गई।
Tags: TATA IPL 2022, RCB vs LSG, India, Cricket
Courtesy: Aaj Tak
आईपीएल 2022 GT vs CSK: डेविड मिलर की तूफानी पारी से गुजरात की आखिरी ओवर में जीत
पुणे के एमसीए स्टेडियन में अप्रैल 17 को गुजरात टाईटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने जीत दर्ज की। पहले बल्ललेबाज़ी करते हुुए चेन्नई ने 169 रन जड़े, जिसमें अहम योगदान ऋतुुुराज गायकवाड़ (73) ने दिया। जवाब में गुुजरात ने दो रन पर दो विकट खोए। हालांकि डेविड मिलर ने आकर पारी संभाला और ताबड़तोड़ 94 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। बता दें कि आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे।
Tags: TATA IPL 2022, GT vs CSK, David Miller, India
Courtesy: Aaj Tak
आईपीएल 2022 KKR vs SRH: सनराइज़र्स ने नाइट राइड़र्स को 7 विकट से हराया
आईपीएल में अप्रैल 15 को खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में हैदराबाद ने सात विकेट से जीत दर्ज की। टीम को जीत दिलाने में राहुल त्रिपाठी (71*) और ऐड़न मर्कराम (68*) ने अहम भूूूमिका निभाई। वहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर केकेआर 175 रन बना सकी। हालांकि नीतिश राणा की 54 रनों की पारी भी टीम को मैच नहीं जिता सकी।
Tags: TATA IPL 2022, KKR vs SRH, IPL, cricket ipl
Courtesy: Aaj Tak