Union Cabinet Approves Restoration Of Mplads

फोटो: Times Now News

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने MPLADS की बहाली को दी मंजूरी

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नवंबर 10 को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना को बहाल करने का फैसला किया, जहां एक सांसद को 2021-22 के बाकी हिस्सों के लिए विकास गतिविधियों के लिए 2 करोड़ रुपये मिलेंगे और इसके बाद एक साल में 5 करोड़ रु। MPLAD योजना को अप्रैल 2020 में कोरोना महामारी के कारण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था, और इसके धन को भारत के समेकित कोष में स्थानांतरित कर दिया गया था।

गुरु, 11 नवंबर 2021 - 10:55 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Union cabinet, PM Modi, mplads

Courtesy: Money Control

Cabinet Meeting

फोटो: India TV News

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए हो सकता है दिवाली बोनस का ऐलान

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही तीन फीसदी महंगाई भत्ता मिलने वाला है। कैबिनट की बैठक अक्टूबर 21 की सुबह 11.30 बजे होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में गति शक्ति प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा जारी परिजोयनाओं के संबंध में प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा, जिससे परियोजनाओं के विकास के संबंध में मंत्रालयों द्वारा बैठक में जानकारी मिलती है।

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Modi Government, Cabinet Meeting, diwali bonus, Union cabinet

Courtesy: ABP News

Student of Sainik school

फोटो: BW Education

रक्षा मंत्रालय द्वारा निजी और सरकारी स्कूलों में सैनिक स्कूल से संबद्धता को मिली मंजूरी

रक्षा मंत्रालय द्वारा देशभर में सैनिक स्कूलों से जुड़े 100 निजी और सरकारी स्कूलों को खोलने की योजना बनाई गई है। योजना के तहत वर्ष 2022-23 से 100 निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा छह के अधिकतम 50 छात्र को हर वर्ष 40 हजार रूपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। नए स्कूलों में प्रथम वर्ष यह छात्रवृत्ति कक्षा छह में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए होगी,जो लगातार कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए बढ़ाई जाएगी।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 05:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Ministry of defense, Union cabinet, Sainik School, Scholarship

Courtesy: Jagran

Ex cabinet ministers

फोटो: The Print

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में कई बड़े मंत्रियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जुलाई 7 को किए गए मंत्रिमंडल विस्तार में कई बड़े मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जिनमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई मंत्री शामिल हैं। कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह को  करोना के बढ़ते मामलों तथा दूसरी लहर के दौरान हुई सरकार की किरकिरी की वजह से हटाया गया है। वहीं स्कूल कॉलेज खोलने में अक्षम पाए जाने के कारण पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश… read-more

गुरु, 08 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Union cabinet, Central Government, BJP, Modi Government

Courtesy: Brifly exclusive

New Union Cabinet

फोटो: NDTV

नये मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर बड़ी खबर

केंद्रीय मंत्रीमंडल के विस्तार में अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नव गठित 'सहकारिता मंत्रालय' का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्री, हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम व शहरी विकास मंत्री, अर्जुन मुंडा को जनजातीय मामलों का मंत्री बनाया गया है। किरेण रिजिजू कानून मंत्री और अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री बनाए गए हैं। पीयूष गोयल को कपड़ा, खाद्य और उपभोक्ता तथा धर्मेंद्र… read-more

गुरु, 08 जुलाई 2021 - 10:30 AM / by देवजीत सिंह

Tags: Union cabinet, Modi Government, BJP

Courtesy: Ndtv Hindi News

https://www.indiatvnews.com/news/india/pm-modi-cabinet-expansion-full-details-number-of-ministers-717308

फोटो : India TV

मोदी कैबिनेट का विस्तार आज, इन्हें मिल सकती है जगह

मोदी कैबिनेट का विस्तार जुलाई 7 को शाम छह बजे होगा। कैबिनेट में 17-22 नए मंत्रियों को जगह दी जाएगी। कई मंत्रियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिए जा सकते  है कैबिनेट में महिलाओं और अति पिछड़ा वर्ग की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है। दूसरे कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट का विस्तार होगा।मंत्रिमंडल विस्तार में राकेश सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, विनोद सोनकर, वरुण गांधी को शामिल किया जा सकता है। वर्तमान में कैबिनेट में कुल 53 मंत्री है। 

बुध, 07 जुलाई 2021 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, PM Modi Cabinet, Union cabinet, cabinet extension

Courtesy: ABP News

Narendra Modi

फोटो: Indian Express

पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक आज, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा संभव

पीएम मोदी की अध्यक्षता में 30 जून को कैबिनेट की एक अहम बैठक होनी है, इस बैठक में कोरोना महामारी समेत मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा संभव है। मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच अब तक मोदी कैबिनेट की तीन बैठकें हो चुकी हैं। फिलहाल मोदी कैबिनेट में 60 मंत्री हैं, जिन्हे बढ़ाकर 79 किया जा सकता है। माना जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। 

बुध, 30 जून 2021 - 09:55 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Union cabinet, Cabinet Meeting, PM Narendra Modi, National

Courtesy: Amar Ujala

Cabinet Meeting

Photo: Busines Upturn

कैबिनेट बैठक: अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के मिल रहे हैं संकेत

केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक में तीन अंतर्राष्ट्रीय समझौतों; भारत और इजराइल के बीच स्वास्थ्य व दवा क्षेत्र में, भारत और इंग्लैंड दूरसंचार और आईसीटी क्षेत्र में तथा भारत और स्पेन के बीच वैज्ञानिक व तकनीकी सहयोग में हुई समझौतों पर चर्चा हुई। मंत्रिमंडल में देश की मौजूदा अर्थिक हालत पर भी चर्चा हुई। मंत्रिमंडल में अर्थवयस्था को लेकर संतोष जताया गया क्यूँकि सभी क्षेत्रों में सतत मांग का विकास नजर आ रहा है और करीब सारी कंपनियों के तिमाही परिणामों में… read-more

बुध, 04 नवंबर 2020 - 11:08 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: Cabinet Meeting, Union cabinet, Indian Economy, Economic Recovery

Courtesy: Dainik Jagran