WHO

फोटो: The New York Times

रेव पार्टी के कारण फैला मंकीपॉक्स वायरस, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्सपर्ट का दावा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के इमरजेंसी डिमार्टमेंट के हेड रहे डॉ. डेविड हेमन ने मंकीपॉक्स वायरस के फैलने के पीछे का कारण बताया है। एक्सपर्ट ने कहा कि यूरोप में हाल ही में दो रेव पार्टी का आयोजन किया गया था, जहां सेक्सुअल एक्टीविटिज के कारण मंकीपॉक्स वायरस फैला है। उन्होंने कहा कि अबतक ये बीमारी अफ्रीका में स्थानीय स्तर की बीमारी थी। इस बीमारी का प्रसार करीबी संपर्क और यौन संबंधों के कारण बढ़ता है।

मंगल, 24 मई 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: WHO, Monkey Pox, WHO Expert

Courtesy: Zee News

WHO Chief

फोटो: CNBC

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना काल में सेवाएं देने वाली आशा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण काल में दी गई सेवाओं को अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सम्मानित किया है। संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने वैश्विक स्तर पर संगठन को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय मुद्दों पर काम करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को ये सम्मान दिया है। संगठन ने 10 लाख महिला आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने और लोगों की देखभाल करने के लिए सम्मानित किया है।

सोम, 23 मई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: WHO, WHO Chief, Asha Workers

Courtesy: AajTak News

Monkey pox

फ़ोटो: Time

मंकीपॉक्स को लेकर WHO ने दी लोगों को चेतावनी, कहा- सावधान रहने की जरूरत

पूरे विश्व में तेज़ी से फैल रहे मंकीपॉक्स वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को चेतावनी दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, "10 दिनों के भीतर 12 देशों में 92 मंकीपॉक्स के मामले दर्ज हुए हैं, जो गैर-स्थानिक हैं। आगे भी मामले तेजी से बढ़ेंगे, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरुरी है। संक्रमण को रोकने की हर संभव कोशिश की जा रही है।" बता दें कि इस वायरस का खतरा बच्चों में ज्यादा है।

रवि, 22 मई 2022 - 05:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: WHO, Monkey Pox, Red Alert

Courtesy: Amar ujala

Monkeypox

फोटो: Daily Hindi Help

मंकीपॉक्स: 11 देशों में पाए गए 80 मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा मई 21 तक 11 देशों में मंकीपॉक्स वायरस के 80 से अधिक मामलों की पुष्टि की गई है। 50 से अधिक जांच लंबित हैं, और डब्ल्यूएचओ को संदेह है कि जल्द ही और मामले सामने आएंगे। डब्ल्यूएचओ ने कहा, "कुछ देशों में जानवरों की आबादी में वायरस स्थानिक है, जिससे कभी-कभार इसका प्रकोप होता है।" हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने कहा, चिंताजनक बात यह है कि "गैर-स्थानिक" देशों में मामले सामने आ रहे हैं। 

शनि, 21 मई 2022 - 02:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, Countries, WHO, emergency meet

Courtesy: Patrika News

randeep guleria

फोटो: The Times of India

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर भारत ने उठाए सवालिया निशान

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारत में हुई मौतों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर एम्स ने सवाल खड़े किए हैं। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने तीन प्रमुख कारण भी बताए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्वसनीय आंकड़ों को जमा नहीं किया। उन्होंने संगठन द्वारा एकत्रित किए गए आंकड़े और उसके सोर्स पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले नीति आयोगके सदस्य वीके पॉल भी संगठन के आंकड़ों पर साल खडा कर चुके हैं।

शुक्र, 06 मई 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: WHO, World Health Organization

Courtesy: AajTak

Dr Randeep guleria

फ़ोटो: TimesOfIndia

WHO के मुताबिक कोरोना से भारत में हुई 47 लाख मौतें, लेकिन भारत ने जताई आंकड़ों पर आपत्ति

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व भर में कोरोना महामारी से हुई मौतों को लेकर आंकड़े जारी किए है, जिसको लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयियस ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा है कि भारत में 47 लाख लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। वहीं, भारत सरकार ने कहा है कि संगठन ने भारत की चिंताओं को पर्याप्त रूप से संबोधित किए बिना ही अतिरिक्त मृत्यु दर अनुमान जारी किया है।

शुक्र, 06 मई 2022 - 03:24 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Randeep Guleria, WHO, Coronavirus, Deaths

Courtesy: News18hindi

Hepatitis

फोटो: Times Now

ब्रिटेन में बच्चों में फैल रहा हेपेटाइटिस, WHO ने शुरू की जांच

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी है कि ब्रिटेन में हेपेटाइटिस का नया मामला सामने आया है जिसके अबतक 100 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। दुनिया भर में इसके 130 मामले आए हैं। इस बीमारी के मामले काफी गंभीर हैं। अधिकतर मामलों में बच्चों को लिवर प्रत्यारोपण करवाना पड़ा है। वहीं वैज्ञानिक अब ये जांचने में जुटे हैं कि हेपेटाइटिस के मामले किसी अन्य वायरस के साथ मिलने से अधिक गंभीर तो नहीं होते हैं।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: World Health Organisation, WHO, Hepatitis

Courtesy: News 18 Hindi

PM Modi

फोटो: Zee News

दुनिया में हेल्थ और वेलनेस का साक्षी बना भारत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 19 को कहा कि भारत दुनिया भर में हेल्थ एंड वेलनेस के क्षेत्र में बड़े आयोजन का साक्षी बन रहा है। उन्होंने WHO के डायरेक्टर डॉ.टेडरोस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर के तौर पर भारत के साथ नई पार्टनरशिप हुई है। इसमें भारत का हिस्सा है। ये भारत में मौजूद संभावना भी दर्शाता है। भारत के लिए ये बड़ी जिम्मेदारी है।

मंगल, 19 अप्रैल 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, WHO, WHO Chief, World Health Organisation

Courtesy: TV9Hindi

Tedros Adhanom Ghebreyesus

फोटो: Council on Foreign Relations

WHO के प्रमुख ने दी कोविड 19 को लेकर नई चेतावनी

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में कमजोर इम्यूनिटी वालों पर कोविड 19 संक्रमण का अधिक खतरा होगा। ऐसे लोगों में इम्यूनिटी बढ़ाने पर जोर देना होगा। वहीं नए वेरिएंट के आने से संक्रमण भी बढ़ेगा। कोविड 19 के प्रभाव से बचने के लिए देशों को सर्विलांस, पब्लिक हेल्थ इंटेलिजेंस, टीकाकरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, क्लिनिकल देखभाल, रिसर्च और… read-more

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: WHO, World Health Organisation, Tedros Adhanom Ghebreyesus, covid 19

Courtesy: Zee News

Traditional Medicine Center

फोटो: India TV News

पारंपरिक चिकित्सा के लिए WHO के वैश्विक केंद्र के लिए सरकार ने दी मंजूरी: गुजरात

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्च 9 को गुजरात के जामनगर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर की स्थापना को मंजूरी दे दी। यह दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला और एकमात्र वैश्विक चौकी केंद्र होगा। WHO GCTM की स्थापना आयुष मंत्रालय के तहत की जाएगी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक यह समझौता दुनिया भर में आयुष प्रणालियों की स्थिति में मदद करेगा और पारंपरिक चिकित्सा से संबंधित वैश्विक स्वास्थ्य मामलों में नेतृत्व प्रदान करेगा।

गुरु, 10 मार्च 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: WHO, traditional medicine center, Gujrat

Courtesy: Amar Ujala News