भारत में कोरोना के XE वेरिएंट की हुई पुष्टि
जीनोम स्कीवेंसिंग मॉनिटर करने वाली संस्थान INSACOG ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का XE वेरिएंट आ चुका है। ये वेरिएंट ओमिक्रॉन का सबलाइनेज है जो BA.1 और BA.2 से मिलकर बना है। माना जा रहा है कि ये मूल वेरिएंट की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक हो सकता है। हालांकि अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि इससे संक्रमित व्यक्ति कितना गंभीर बीमार होता है।
Tags: Coronavirus, covid 19, XE Variant
Courtesy: AajTak News
भारत में XE वेरिएंट बन सकता है कोरोना की चौथी लहर का कारण
कोरोना वायरस के XE वेरिएंट के मामले गुजरात और मुंबई में दिखने के बाद माना जा रहा है कि ये काफी संक्रामक है जो तेजी से फैल सकता है। इसकी वजह से अब चौथी लहर की संभावना बढ़ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस वेरिएंट को रीकॉम्बिनेट स्ट्रेन कह रहा है जो BA.2 की अपेक्षा 10% अधिक संक्रामक है। WHO की साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने इसके डेल्टा जितना घातक होने की संभावना पर विराम लगा दिया है।
Tags: covid 19, Noval corona virus, covid 19 update, variant, XE Variant
Courtesy: AajTak News