राष्ट्रपति चुनाव के लिए जुलाई 21 को होगी मतगणना
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जुलाई 21 को संसद में सुबह 11 बजे से की जाएगी। संसद भवन के मतगणना कमरा नम्बर 63 में वोटों की गिनती होगी। चुनाव में कुल 730 वोट पड़े है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का चुनाव में जीतना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुर्मू को कम से कम 65% वोच जरुर मिलेंगे। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के जीतने की संभावनाएं बेहद कम है।
Tags: draupadi murmu, Yashwant Sinha, President elections, president election 2022
Courtesy: ABP Live
राष्ट्रपति चुनाव: शीर्ष विपक्षी नेताओं के साथ यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन
संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सिन्हा के साथ राकांपा के शरद पवार, कांग्रेस के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश जैसे शीर्ष विपक्षी नेता शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, द्रमुक के ए राजा और नेकां नेता फारूक अब्दुल्ला भी सिन्हा के नामांकन पत्र जमा करने के समय मौजूद थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी TRS ने यशवंत सिन्हा को अपना… read-more
Tags: presidential election, Yashwant Sinha, Filed, nomination
Courtesy: News Bytes App
राष्ट्रपति चुनाव के लिए 27 जून को नामांकन दाखिल करेंगे विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने जून 21 को जानकारी देते हुए बताया कि विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को सुबह 11:30 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पूर्व वित्त और विदेश मंत्री को आगामी जुलाई 18 को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्ष से सर्वसम्मति के उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख… read-more
Tags: presidential election 2022, opposition candidate, Yashwant Sinha, file nomination
Courtesy: News 18
राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार होंगे यशवंत सिन्हा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया गया है। बता दें कि विपक्षी दलों की पिछली बैठक में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी एनसीपी प्रमुख शरद पवार के नाम का प्रस्ताव रखा था, लेकिन पवार ने इस दावे को मानने से इनकार कर दिया। इसके अलावा गोपाल कृष्ण गांधी का नाम भी सामने आया था।
Tags: Yashwant Sinha, opposition candidate, president election
Courtesy: Jagran News
भाजपा पर बरसे सिन्हा, कहा-प्राण निकलने तक दोस्तों और दुश्मनों को निचोड़ती है भाजपा
भाजपा का साथ छोड़ने वाले भाजपा के पूर्व दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा एक बार फिर से भाजपा पर बरस पड़े है और नीतीश कुमार को संभल जाने की चेतावनी दी है। सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा-"बीजेपी तब तक अपने दुश्मनों को निचोड़ती है जब तक उनकी जान न निकल जाए, ये अपने दोस्तों के साथ भी ऐसा ही करती है, नीतीश कुमार इसके ताजा उदाहरण हैं, वो मुख्यमंत्री तो बन जाएंगे, लेकिन सिर्फ नाम के।"
Tags: Yashwant Sinha, BJP, BJP Leader
Courtesy: Aajtak news