Von

फ़ोटो: HTTech

भारत सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को थर्ड-पार्टी, गैर-सरकारी क्लाउड और कई VPN को यूज न करने का दिया आदेश

भारत सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को आदेश जारी किया है कि वे गूगल ड्राइव और ड्रॉपबॉक्स सहित थर्ड-पार्टी, गैर-सरकारी क्लाउड प्लेटफॉर्म के साथ-साथ नॉर्ड VPN और एक्सप्रेस VPN समेत वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) सर्विसेस का यूज ना करें। अब इसी बीच सरकार ने आदेश जारी करके कहा है कि सरकारी कर्मचारी गूगल ड्राइव और Dropbox जैसे गैर-सरकारी क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल ना करें। सरकार ने ये आदेश साइबर हमलों की बढ़ती संख्या और खतरे को देखते हुए दिया है।… read-more

शनि, 18 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: VPN, Cloud, Storage, Drive, DropBox

Courtesy: Amar ujala

Monsoon

फ़ोटो: India today

उत्तर प्रदेश मानसून के लिए सप्ताह भर करना पड़ सकता है इंतजार

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से थोड़ी राहत मिली। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून जितनी तेजी से चला था वह गति बरकरार नहीं रह पाई। उत्तर में जून 18 को मानसून के आगमन का पूर्वानुमान लगाया गया था। पर अब मानसून के लिए सप्ताह भर इंतजार करना पड़ सकता है। 

शनि, 18 जून 2022 - 04:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, MONSOON, rain, Cloud, Tempreture

Courtesy: Hindustan

Monsoon

फ़ोटो: Hindustan Times

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में अगले छह दिनों के लिए हवाओ के साथ बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में भीषण गर्मी व लू से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए बारिश के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। बता दें इन दिनों तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। बता दें बादलों और ठंडी हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

बुध, 15 जून 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MONSOON, rain, Wind, Cloud

Courtesy: Amar ujala