उत्तर प्रदेश मानसून के लिए सप्ताह भर करना पड़ सकता है इंतजार
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से थोड़ी राहत मिली। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून जितनी तेजी से चला था वह गति बरकरार नहीं रह पाई। उत्तर में जून 18 को मानसून के आगमन का पूर्वानुमान लगाया गया था। पर अब मानसून के लिए सप्ताह भर इंतजार करना पड़ सकता है।