10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग आज बैठक करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सितंबर 27 को 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह इन क्षेत्रों में विकास कार्यों के साथ अनक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा करेंगे। देश में फिलहाल करीब 45 जिले नक्सलवाद से प्रभावित हैं। इस बैठक में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, तेलंगाना, केरल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।