7 अप्रैल को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी असम की दो दिवसीय यात्रा के दौरान अप्रैल 7 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह को संबोधित करेंगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संदीप कटारिया, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू, असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह में उपस्थित रहेंगे। सप्ताह भर चलने वाला प्लेटिनम जयंती समारोह 1 अप्रैल को साइकिल रैली के साथ शुरू हुआ।