अब आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ेंगे अशोक तंवर
हरियाणा में तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़ अब अशोक तंवर आम आदमी पार्टी का दामन थामने की तैयारी में है। संभावना है कि अप्रैल चार को अशोक तंवर दिल्ली में आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप की सदस्यता लेंगे। अशोक तंवर ने तृणमूल कांग्रेस के साथ नवंबर 2021 में ही जुड़े थे। इससे पूर्व वो हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है।