अचानक बारिश के साथ दिल्ली में गिरे ओले, ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विभाग ने दिल्ली में फरवरी 26 को आंशिक रुप से बादल छाए रहने और हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान नीचाे गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।