आज घोषित किये जायेंगे HPBOSE 12वीं 2022 के परिणाम
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) कक्षा 12 एचपी बोर्ड परिणाम 2022 टर्म 2 के लिए आज घोषित करने वाला है। HPBOSE टर्म 2 परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया जाएगा। जो छात्र एचपीबीओएसई परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, उन्हें अपने एचपीबीओएसई परिणाम 2022 कक्षा 12 की जांच करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। आधिकारिक बयान में कहा गया, "एचपी बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 आज सुबह 11.30 बजे घोषित किया जाएगा।"