आज मनाया जा रहा है विश्व मानवतावादी दिवस, जानिए इससे जुडी महत्वपूर्ण बाते
साल 2013 में विश्व मानवतावादी दिवस मनाने की शुरुआत तब हुई जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने 2008 में इस दिन को मनाना शुरू किया। इसका उद्देश्य उन मानव श्रमिकों को उचित सम्मान प्रदान करना था जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानव की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। यह दिन मानवता के सेवकों को समर्पित किया गया है जिन्होंने मानवता की सेवा करने में अपनी जान भी गँवा दी। यह दिन अगस्त 19 को इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि साल 2003 में बगदाद में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर बमबारी की गई थी। बमबारी में इराक में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष दूत सर्जियो वीरा डी मेलो सहित 22 अन्य मानवीय कर्मचारी मारे गए थे। संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को उन लोगों के साहस की याद के रूप में घोषित किया है जो मानवता की सेवा करते हुए बलिदान हो गए। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्य के प्रमुख स्टीफन ओ'ब्रायन के अनुसार, "यह मानवता को याद करने और दुनिया भर में हजारों मानवीय सहायता कर्मियों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने संकट के बीच जरूरतमंद लोगों को जीवन-रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।"