अमेरिका नहीं चीन है भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार: झाओ लिजियान
चीन ने दावा किया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में अभी भी भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 119.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2020-21 में यह आंकड़ा 80.51 अरब डॉलर का था। झाओ ने कहा कि चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बना हुआ है। चीन ने नई दिल्ली और बीजिंग की ओर से ट्रेड वॉल्यूम की गणना के लिए विभिन्न तरीकों में असमानता को जिम्मेदार ठहराया है।