अमरनाथ यात्रा: उधमपुर में राजमार्ग से फिसल गया सुरक्षा काफिले का वाहन, 3 घायल
अमरनाथ सुरक्षा काफिले का एक वाहन आज उधमपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसल गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि , घटना में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और दो अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू आधार शिविर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।