
फोटो: IBEF
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटा दिया है
आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 को लेकर भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.2% तक रहने का अनुमान लगाया है। इससे पूर्व जनवरी में 9% रहने का अनुमान जताया था। वहीं, आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2023-24 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.1% रहने का अनुमान जताया और इसे 0.2% कम कर 6.9% कर दिया है। बता दें कि दुनिया भर में आर्थिक गिरावट रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते आई है।