फ़ोटो: Foreign Policy
श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने के लिए 2.9 अरब डॉलर का राहत पैकेज देने को तैयार है IMF
बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका को इस संकट से उबारने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2.9 अरब डॉलर के राहत पैकेज को लेकर सहमति बना ली है। आईएमएफ के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीलंका को संकट से उबारने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है और हमारा प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका के साथ वित्तीय सुधारों पर चर्चा भी करेगा। बता दें कि श्रीलंका ने मई में ही आईएमएफ से राहत पैकेज की बात शुरू की थी।
Tags: Srilanka, IMF, Economical Crisis, GOLD BACKED EXCHANGE-TRADED FUNDS
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: Telegraph
श्रीलंका पहुंची भारत की ओर से दी गई मानवीय सहायता राशि, श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने दिया धन्यवाद
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत की ओर से लगातार मदद की जा रही है। मई 22 को करीब दो अरब रुपये की मानवीय सहायता जिसमें दूध पाउडर,चावल व अन्य जरूरत की चीज शामिल है, श्रीलंका पहुंची हैं। इस दौरान श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ट्वीट किया "आज भारत की ओर से दूध पाउडर,चावल और दवाओं समेत दो अरब मूल्य की मानवीय सहायता मिली है। मैं भारत की जनता,विशेष रूप से तमिलनाडु के… read-more
Tags: Srilanka, India, Economical Crisis
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: DNA India
श्रीलंका में प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, सत्ताधारी पार्टी के सांसद की मौत
बड़ी आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। पुलिस ने देशभर में कर्फ्यू लगा दिया है और हिंसा में घायल हुए करीब 70 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने जानकारी दी है कि सत्ताधारी पार्टी के सांसद अमरकीर्ती अथुकोराला पर हमला भी हुआ है। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था जहां,उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
Tags: Srilanka, Riots, Economical Crisis
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो: IBEF
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटा दिया है
आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 को लेकर भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.2% तक रहने का अनुमान लगाया है। इससे पूर्व जनवरी में 9% रहने का अनुमान जताया था। वहीं, आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2023-24 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.1% रहने का अनुमान जताया और इसे 0.2% कम कर 6.9% कर दिया है। बता दें कि दुनिया भर में आर्थिक गिरावट रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते आई है।
Tags: IMF, India, GDP, Economical Crisis
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: ORF
नेपाल पर छाया आर्थिक संकट, हो सकता है श्रीलंका जैसा हाल
नेपाल में भी अब श्रीलंका जैसा आर्थिक संकट मंडराने लगा है। सरकार ने गैरजरूरी चीजों की खरीद पर रोक लगाने का फैसला लिया है, वहीं नेपाल का केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक अर्थव्यवस्था को बचाने में जुट गया है। बैंक ने आर्थिक संकट से बचने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर नियंत्रण लगाने को कहा है। नेपाल भारत को आयातित पेट्रोलियम उत्पादों के लिए हर महीने 24 से 29 अरब का भुगतान करता है।
Tags: Nepal, Economical Crisis, Srilanka
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: cricket world
आर्थिक संकट: श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने मदद के लिए किया पीएम मोदी का धन्यवाद
श्रीलंका क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है। जयसूर्या ने कहा - "एक पड़ोसी और हमारे देश के बड़े भाई के रूप में भारत ने हमेशा हमारी मदद की है। हम भारत सरकार और पीएम मोदी के आभारी हैं।" बता दें कि आर्थिक सहायता हेतु श्रीलंका में विपक्षी दल के एक प्रमुख नेता ने भी पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी।
Tags: PM Modi, sanath jaisurya, Srilanka, Economical Crisis
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो: Hindustan
बड़ी आर्थिक मंदी से गुजर रहा श्रीलंका, देश में डीजल खत्म
भारत के पड़ोसी राज्य श्रीलंका को अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी से गुजरना पड़ रहा है। हाल इतने बेहाल है कि मार्च 31 को पूरे देश में डीजल बिक्री नहीं हुई और करीब 2.2 करोड़ लोगों को लगभग 10 घंटे तक बिजली की कटौती का सामना करना पड़ा। देश में बाहर से आने वाले सामानों के लिए दी जाने वाली विदेशी मुद्रा की भी देश में भरी कमी हो गई है।
Tags: Srilanka, Economical Crisis, Inflation
Courtesy: NDTV