असम बाढ़: मरने वालों की संख्या 71 पहुंची; 31 जिलों में 42 लाख से अधिक लोग प्रभावित
असम में बाढ़ के कारण जून 19 को नौ और लोगों ने अपनी जान गँवा दी। राज्य के एक आधिकारिक बुलेटिन में जानकारी देते हुए बताया गया कि 31 जिलों में अब तक 42 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन में छह लोग डूब गए और तीन की मौत हो गई। इसके अलावा, पांच जिलों में आठ और लोग लापता हैं।