ब्रिटेन के बाद अब जापान में बढ़ा कोरोना वायरस के एक और नए स्ट्रेन का खतरा
पूरा विश्व कोरोना वायरस से निपटने की कवायद में लगा हुआ है, लेकिन इसी बीच अब कोरोना वायरस के नए-नए स्ट्रेन भी सामने आने लगे हैं। ब्रिटेन में मिले खतरनाक स्ट्रेन के बाद अब खतरा जापान की ओर बढ़ गया है। जापान में भी 12 म्यूटेशन वाला कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। जानकारी के अनुसार यह स्ट्रेन ब्राज़ील से जापान पहुँच रहे यात्रियों में देखने को मिल रहा है और यह दक्षिण अफ्रीका व ब्रिटेन में मिले स्ट्रेन से अधिक खतरनाक है।