Coronavirus

फोटो: TOI

'डेल्टा वेरिएंट' के नाम से जाना जाएगा भारत में सबसे पहले मिला कोरोना स्ट्रेन: WHO

WHO ने सभी कोरोना स्ट्रेन का नामकरण कर दिया है, जिसके बाद भारत में मिले कोरोना के सबसे पहले वेरिएंट को अब ‘डेल्टा वेरिएंट’ के नाम से जाना जाएगा। इसे लेकर डबल्यूएचओ ने कहा कि किसी भी स्ट्रेन के लिए किसी देश को बदनाम करना गलत है। इसलिए सभी स्ट्रेन का नामकरण किया गया। इससे पहले भारत ने भी देश में मिले सबसे पहले स्ट्रेन को इंडियन वेरिएंट कहे जाने पर… read-more

मंगल, 01 जून 2021 - 05:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: WHO, Corona Strain, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: India TV

Coronavirus

फोटो: Financial Express

आंध्रप्रदेश में मिला 15 गुणा अधिक खतरनाक कोरोना का नया स्ट्रेन N440K

भारत में अब नया कोरोना स्ट्रेन N440K पाया गया है जो कि मौजूदा स्ट्रेन से 15 गुणा अधिक खतरनाक है। भारत में अब तक कोरोना के 5 नए वेरिएंट मिल चुके हैं। आंध्रप्रदेश के कुरनूल में मिला यह नया स्ट्रेन 15 गुणा अधिक तेजी से आबादी के एक खास हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। बताया जा रहा है की कोरोना का A2a प्रोटोटाइप स्ट्रेन जो दुनियाभर में फैला हुआ है यह स्ट्रेन उससे भी बेहद खतरनाक है।

बुध, 05 मई 2021 - 10:07 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Corona Strain, AP strain, mutant 'N440K', Coronavirus

Courtesy: Abplive

Corona

फ़ोटो: Getty images

भारत में कोरोना का बढ़ता खौफ, अब मिले दक्षिण अफ्रीका व ब्राज़ील के स्ट्रेन वाले मामले

भारत में अब कोरोना के दक्षिण अफ्रीका व ब्राज़ील वाली स्ट्रेन के मामले सामने आए है जिससे कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दक्षिण अफ्रीका वाले स्ट्रेन के 4 मामलें सामने आए है वहीं, ब्राज़ील के स्ट्रेन का 1 मामला देखने को मिला है। इन सभी से बचाव हेतु पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में नए स्ट्रेन को आइसोलेट किया जा रहा है और शोध किया जा रहा है। स्वास्थ मंत्रालय ने कहा कि नए दो स्ट्रेन के अलावा यूके… read-more

बुध, 17 फ़रवरी 2021 - 10:12 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Corona Strain, Brazil, South Africa, Coronavirus

Courtesy: Amar ujala

UK Covid Strain

फोटो: The Guardian

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर ब्रिटिश राष्ट्रपति जॉनसन ने दी चेतावनी

ब्रिटेन में पाए कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर ब्रिटिश वैज्ञानिको और पीएम बोरिस जॉनसन के द्वारा चेतावनी जारी की गई है। ब्रिटिश वैज्ञानिको ने कहा है कि कोरोना का यह वैरिएंट और भी ज़्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा है कि ''प्रारंभिक साक्ष्यों से पता चला है कि बीते साल के अंत में ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का नया वैरियंट अधिक घातक हो सकता है।'' 

शनि, 23 जनवरी 2021 - 05:00 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Boris Johnson, Britain, Corona Strain, new strain

Courtesy: JAGRAN NEWS

Covid in Japan

फ़ोटो: Getty images

ब्रिटेन के बाद अब जापान में बढ़ा कोरोना वायरस के एक और नए स्ट्रेन का खतरा

पूरा विश्व कोरोना वायरस से निपटने की कवायद में लगा हुआ है, लेकिन इसी बीच अब कोरोना वायरस के नए-नए स्ट्रेन भी सामने आने लगे हैं। ब्रिटेन में मिले खतरनाक स्ट्रेन के बाद अब खतरा जापान की ओर बढ़ गया है। जापान में भी 12 म्यूटेशन वाला कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। जानकारी के अनुसार यह स्ट्रेन ब्राज़ील से जापान पहुँच रहे यात्रियों में देखने को मिल रहा है और यह दक्षिण अफ्रीका व ब्रिटेन में मिले स्ट्रेन से अधिक खतरनाक है।

सोम, 11 जनवरी 2021 - 11:13 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Japan, Covid-19, Corona Strain

Courtesy: Aajtak news

Smoking Kills

फोटो: Diabetes UK

धूमपान करने वालो को ज़्यादा हो सकता है कोरोना संक्रमित होने का खतरा

कोरोना वायरस महामारी का संकट विश्व भर में फैलता चला जा रहा है, एवं कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले भी बढ़ रहे हैं। अब एक अध्ययन में दावा किया गया है की, ''सिगरेट पीने से कोरोना संक्रमित होने का खतरा ज्यादा होता है, धूम्रपान कोरोना लक्षणों के बढ़ते जोखिम से जुड़ा है।'' किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने ZOE COVID लक्षण अध्ययन ऐप से यह अध्ययन कर पता लगाया है कि, एप से जुड़े प्रतिभागियों में कुछ 11 प्रतिशत सिगरेट पीने वाले थे। 

रवि, 10 जनवरी 2021 - 02:32 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Coronavirus, smoking kills, Corona Crisis, Corona Strain

Courtesy: JAGRAN NEWS

India Australia Test Series

फोटो: DNA India

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में आयी बाधा, ऑस्ट्रेलिया में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार टेस्ट की सीरीज खत्म होने से पहले ही इसमें खलल पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का मामला सामने आ चुका है जिसके चलते सरकार ने तीन दिन का लॉकडाउन लगा दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच जनवरी 15 को खेला जाना है। शेड्यूल के मुताबिक टीमों को जनवरी 12 को ब्रिस्बेन पहुंचना है परन्तु अब नियमो के अनुसार खिलाड़ियों को एक दिन होटल रूम में ही बंद रहना होगा। 

शुक्र, 08 जनवरी 2021 - 11:44 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Corona Strain, India-Australia, Test Series

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Boris Johnson

फोटो: AP News

ब्रिटेन में आए नए कोरोना स्ट्रेन की वजह से हुआ दूसरे लॉकडाउन का एलान

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के पाए गए नए स्ट्रेन के कारण सभी देशवासी बेहद चिंतित हैं। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री के बोरिस जॉनसन ने कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई थी। ब्रिटेन सरकार ने अब देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा की, ''इंग्‍लैंड में कई हफ्ते पूर्व कोरोना के नए वेरिएंट के सबूत मिलने के बाद कठोर उपबंधों का ऐलान किया गया है।'' उन्होंने कहा की, यह लॉकडाउन पिछले लॉकडाउन की तरह ही होगा।

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 01:33 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Britain, Corona Strain, Boris Johnson, Britain lockdown

Courtesy: JAGRAN

Hardeep Singh Puri

फोटो: Wikipedia

भारत से ब्रिटेन के लिए विमानों का संचालन जनवरी 6 से शुरू, हरदीप पुरी ने दी जानकारी

ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण, लोगों में डर फिर से बढ़ गया है जिस कारण, भारत सरकार ने भारत-ब्रिटेन के बीच विमान सेवाओं को जनवरी 8 तक प्रतिबंधित रहने का आदेश दे दिया था। परंतु, जनवरी 2 को नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया है कि, ''भारत से यूके के लिए उड़ानें 6 जनवरी से और यूके से भारत के… read-more

शनि, 02 जनवरी 2021 - 04:38 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: UK flight ban, International Flights, Corona Strain, covid 19

Courtesy: JAGRAN NEWS

Corona Virus New Strain

फोटो: out look india

भारत में कोरोना के नए वेरिएंट सार्स-कोव-2 के मामले बढ़ कर हुए 20

भारत में ब्रिटेन से आये लोगो में से अब तक कुल 20 लोग कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए है। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। देश में कुल 10 लैबो में 107 नमूनों की जांच की गयी, जिसमे से 20 लोग सार्स-कोव-2 नए वायरस से संक्रमित पाए गए है। इन सभी लोगों में सबसे ज़्यादा मरीज दिल्ली से है। दिसंबर 23 से दिसंबर 25 के बीच ब्रिटेन से 33,000 लोग भारत लौटे थे उन सभी लोगों की टेस्टिंग की जाएगी।

बुध, 30 दिसम्बर 2020 - 01:58 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: SARs-CoV-2 virus, Coronavirus, Corona Strain

Courtesy: AMAR UJALA