भारत की आपत्ति के बाद भी 15 नवंबर को गिलगित बाल्टिस्तान में चुनाव करवाएगा पाकिस्तान
भारत-पाक के बीच विवादित स्थल कहे जाने वाले गिलगिट-बाल्टिस्तान पर भारत की कड़ी आपत्ति के बाद भी पाकिस्तान ने वहां विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया है और चुनाव की तारीख 15 नवंबर तय की गई है। इस बात की जानकारी गिलगिट-बाल्टिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी ने आधिकारिक बयान जारी कर दी है। बता दें कि रणनीतिक रूप से गिलगित-बाल्टिस्तान भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का हिस्सा है।