भारतीय नौसेना के आईएनएस खंजर ने बचाई बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 मछुआरों की जान
भारतीय नौसेना के आईएनएस खंजर ने 28 जुलाई को तमिलनाडु के तट से 130 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 भारतीय मछुआरों की जान सफलतापूर्वक बचा ली। मछुआरे दो दिनों से अधिक समय से खराब मौसम के कारण परेशानी में थे। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नौसेना जहाज खंजर के त्वरित हस्तक्षेप ने चेन्नई बंदरगाह पर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। ये सभी मछुआरे तमिलनाडु के नागापट्टिनम के रहने वाले है।