भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बना सकती है "आप"
आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब विधानसभा चुनावों में सासंद भगवंत मान मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते है। पार्टी ने मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने और चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि इस संंबध में कोई आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। पार्टी इसकी घोषणा के लिए सही समय का इंतजार कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कुछ दिनों में इसकी घोषणा की संभावना है।