दैनिक भास्कर भारतीय महिला हॉकी टीम को देगा 25 लाख का तोहफा
भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही टोक्यो ओलंपिक में कोई भी पदक न जीत पाई हो, लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जरूर जीत लिया। मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर भी पूरी टीम को 25 रुपये की राशि तोहफे में देगा। इस राशि के तहत भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी 18 खिलाड़ियों, मुख्य कोच, कोच, एनालिटिकल कोच, साइंटिफिक एडवाइजर, फिजियोथेरेपिस्ट, वीडियो एनालिस्ट और मसाजर समेत प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।