दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज
कोरोना वायरस से देश में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में हालात चिंताजनक हैं, यहां आबादी ज़्यादा होने के कारण केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में बीते दिन कुल 7437 नए केस सामने आये हैं। दिल्ली के एम्स ने कोरोना के बढ़ने के कारण ओपीडी सर्विस बंद कर दी हैं। मुंबई में भी कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में करीब नौ हज़ार केस सामने आये हैं। मुंबई में एक्टिव केस की संख्या भी 83 हज़ार को पार कर गई है।