दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह हो सकती है बारिश, तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी गर्मी
आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया, मार्च 9, 10 को दिल्ली में बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। इस बीच धूप निकलने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुँच सकता है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।