दिल्ली में प्रदर्शन के बाद किसान आंदोलन में फूट, 2 संगठन हुए अलग
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेता वीएम सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद और अपने संगठन को इस आंदोलन से अलग करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हम अपना आंदोलन यहीं खत्म करते हैं। हमारा संगठन इस आंदोलन से अलग है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने भी खुद को आंदोलन से अलग करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं कल दिल्ली में हुई घटना से इतना दुखी हूं। मैं भी इस धरने से अलग हूँ।