दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे, भीषण गर्मी से मिली राहत
भारत मौसम विज्ञान विभाग जानकारी देते बताया कि जून 14 को दिल्ली में बादल छाए रहे जिससे इस महीने पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया।