एक्टर अनुपम श्याम का 63 साल की उम्र में निधन
बॉलीवुड के हरफनमौला एक्टर अनुपम श्याम का शरीर के कई अंगों का सही से काम ना करने के कारण 63 साल की उम्र में अस्पताल में निधन हो गया।वो हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे। उन्हें टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा में "ठाकुर सज्जन सिंह" की भूमिका में लोगों ने बहुत पसंद किया था। उन्होंने स्लमडॉग मिलिनेयर, बैंडिट क्वीन, दिल से, लगान, हजारों ख्वाहिशें ऐसी नाम की फिल्मों में भी काम किया।