एक्टर अनुपम श्याम का 63 साल की उम्र में निधन
बॉलीवुड के हरफनमौला एक्टर अनुपम श्याम का शरीर के कई अंगों का सही से काम ना करने के कारण 63 साल की उम्र में अस्पताल में निधन हो गया।वो हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे। उन्हें टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा में "ठाकुर सज्जन सिंह" की भूमिका में लोगों ने बहुत पसंद किया था। उन्होंने स्लमडॉग मिलिनेयर, बैंडिट क्वीन, दिल से, लगान, हजारों ख्वाहिशें ऐसी नाम की फिल्मों में भी काम किया।
Tags: Bollywood, Anupam Shyam, Lagaan, Death
Courtesy: NDTV NEWS
'लगान' फ़िल्म की 20वीं सालगिरह पर छलका बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट का दर्द
'लगान' फ़िल्म के 20 साल पूरे होने पर आमिर खान ने बताया कि, प्रोडक्शन में आना उनके परिवार की आर्थिक स्थिति का कारण था। वह तकरीबन दिवालिया हो चुके थे, और एक तरह से सड़क पर आ गए थे। उन्होंने कहा कि मैने अपने पिता और चाचा को फिल्में बनाते देखा है लेकिन वो उनसे पैसे नही बल्कि दिक्कतें ही कमा सके। जिससे मेरे पिता पर कर्ज़ का बोझ काफी था।
Tags: Lagaan, Aamir Khan, producer, production house
Courtesy: Zee News