एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 ₹ बढ़ी, नई कीमत आज से लागू
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम मार्च 22 को बढ़ गए है। तेल कंपनियों ने ₹ 50 की बढ़ोतरी की है। इससे पूर्व अक्टूबर 6, 2021 को अंतिम बार एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। अब दिल्ली में 14 किलोग्राम का सिलेंडर ₹ 945.5 का हो गया है। इससे पूर्व इसकी कीमत ₹ 899.50 थी। कोलकाता, लखनऊ, पटना में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने के कारण कीमत बढ़ी है।